6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर निर्माण के लिए अहिप कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, बड़ी संख्या में अयोध्या कूच को हुए रवाना

22 अक्टूबर को प्रवीण भाई तोगड़िया की अगुआई में अयोध्या के लिये यात्रा निकालेंगे अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता...

2 min read
Google source verification
International Hindu Council

राम मंदिर निर्माण के लिए अहिपु कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, बड़ी संख्या में अयोध्या कूच को हुए रवाना

सुलतानपुर. बीजेपी सांसद वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र में अब राम मंदिर निर्माण की मांग उठी है। इसे लेकर जिले की सियासत भी तेज हो गई है। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद (अहिप) के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा की अगुवाई में आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ के रमाबाई मैदान के लिए रवाना हो गये। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के संस्थापक प्रवीण भाई तोगड़िया की अगुवाई में 22 अक्टूबर को अयोध्या के लिए यात्रा निकाली जानी है। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद इस यात्रा के जरिये सरकार पर राम मंदिर के निर्माण के लिए दबाव बनाने की तैयारी में है।

वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण की बात कही। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज राम मन्दिर निर्माण के लिये लम्बे समय तक इंतजार कर रहा है, लेकिन अब उम्मीद है कि यह समय ज्यादा आगे नहीं जाएगा और जल्दी ही राम मन्दिर निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि राम मन्दिर के लिए अब धर्म संसद का आयोजन नहीं किया जाएगा। मंदिर निर्माण के बारे में सन्तों का किया गया निर्णय ही अंतिम है, उस पर अब कोई पुनर्विचार नहीं किया जाएगा। संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार सरदार पटेल के नेतृत्व में सोमनाथ मन्दिर के निर्माण का मार्ग इसी संसद के जरिये निकाला गया था, ठीक उसी तरह राम मन्दिर निर्माण के लिए भी अब रास्ता निकालना चाहिए।

गुपचुप तरीके से सुलतानपुर आये थे प्रवीण तोगड़िया
बीते जून महीने प्रवीण भाई तोगड़िया ने गुपचुप तरीके से जिले में पहुंचकर अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा के आवास पर अपने कुछ खास कार्यकर्ताओं से राम मंदिर बनाने के लिए चर्चा तथा रणनीति पर मशविरा किया था। इस पर पत्रिका ने विस्तार से खबर प्रकाशित किया था।