आगरा

लोकसभा चुनाव 2019: अब ये काम कतई न करें भाजपा कार्यकर्ता

भाजपा बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ने बताया कि इसके अलावा कार्यकर्ताओं को और क्या-क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

3 min read
May 24, 2018
bhawani singh

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 के चुनाव को देखते हुए कमर कस ली है। इसके तहत 26 मई से 15 जून तक विशेष अभियान शुरू होने जा रहा है। सक्रिय पदाधिकारियों को बूथ के अनुसार जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ने बताया कि इसके अलावा कार्यकर्ताओं को और क्या-क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

ये हैं कार्यक्रम

ये भी पढ़ें

जिस काम को सरकार ना कर सकी वही काम कर रहे ‘आगरा लीडर्स’

ईदगाह स्थित होटल एवरग्रीन में भाजपा की बैठक महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा बृज क्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह ने बताया कि आगामी 26 मई से भाजपा ने बूथ और मोहल्लों में जाकर आगामी कार्यक्रम तय कर दिए हैं। 26 मई को बुद्धिजीवी सम्मेलन होगा। इसका प्रभारी विनय पाटनी को बनाया गया है। 26 मई से 11 जून तक विशेष संपर्क अभियान किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी नवल तिवारी को दी गई है। 27 मई को बबलू लोधी की देखरेख में बूथ संपर्क अभियान सम्पन्न होगा। इसमें बूथ पर जाकर 25 नेताओं की टीम अलग-अलग वार्ड में संपर्क करेगी। 28 मई को गौरव रजावत और कपिल मिश्र के सहयोग से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली जाएगी। 29 मई को समरसता संपर्क के तहत अनुसूचित जाति का सम्मेलन आयोजित होगा। जिम्मेदारी अशोक पिप्पल और अशोक कोटिया निभाएंगे। 30 और 31 मई को स्वच्छता अभियान के साथ महानगर क्षेत्र में महान विभूतियों की प्रतिमाओं और माल्यार्पण और पार्को में पौधारोपण का कार्य किया जाएगा इस कार्य का प्रभारी हेमन्त भोजवानी और संजीव चौबे को बनाया गया है। राजकुमार गुप्ता को वोटर सूची सुधरवाने का कार्य दिया है। इन सभी कार्यक्रमों की मॉनीटरिंग का कार्य अश्वनी वशिष्ठ करेंगे। सभी कार्यक्रमों की मीडिया कवरेज के लिए बॉबी वर्मा और दिनेश आगरिया को नियुक्त किया गया है।

तानाशाही को स्थान नहीं

भवानी सिंह ने कहा कि भाजपा अब चुनावी मोड में है। इसकी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा के प्रवासी नेताओ को बताया कि क्षेत्र में जाकर जनता की समस्याओं का निवारण कराएं। योजनाओं प्रचार प्रसार करे ।वृद्धजनों विकलांग और विधवा पेंशन और आधार कार्ड, वोटर कार्ड बनवाने का कार्य करें। सभी नेताओं को नसीहत देते हुए भवानी सिंह ने कहा कि एक कार्यकर्ता के लिए संगठन से बढ़कर कुछ नहीं होता। संगठन से हम सबकी पहचान है। संगठन को पारिवारिक बनाएं। तानाशाही को कोई स्थान नहीं है। इन कार्यक्रमों को बूथ तक ले जाएं और बूथ के सभी पुराने और नए कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों में आमंत्रित करें। सभी जीते हुए पार्षद अपने वार्डों में कार्यक्रम सम्पन्न कराएंगे। हारे हुए प्रत्याशी भी उस क्षेत्र का हमारा नेता है और इस काम में उनको भी लगाए जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी एक बूथ के अध्यक्ष हैं। जब बूथ की बैठक होती है तो वे अपने बूथ की बैठक में शामिल होते हैं।

कटुवचन न बोलें

उन्होंने कहा कि सभी नेताओं और कार्यकर्ता में छोटे और बड़े का भाव न आए। मैत्री भाव उत्पन्न कर कटु वचन और क्रोध से दूर रहना चाहिए। हताशा का भी परित्याग करें। सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने की आदत डालें। नेट के मध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की खूबियों को जानें और जनता के बीच लेकर जाएं।

ये रहे उपस्थित

इस संबंध में होटल एवरग्रीन ईदगाह में हुई बैठक की अध्य़क्षता महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने की। मंच पर महापौर नवीन, प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर भी थीं। राष्ट्रीय परिषद सदस्य शिवशंकर शर्मा,केशो मेहरा, बेबी रानी मौर्य, विजय दत्त पालीवाल, डॉ रामबाबू हरित, टीएन अग्रवाल, प्रभुदयाल कठेरिया, रश्मि सिंह, निर्मला दीक्षित, हेमंत भोजवानी, भानु महाजन, अशोक पिप्पल, राजकुमार गुप्ता, अशोक कोटिया, दिलीप वर्मा, नवल तिवारी, बबलू लोधी, अर्चना अग्रवाल, संजीव चौबे, विनय पाटनी. जितेंद्र भारद्वाज, वीरेंद्र श्रीवास्तव, संध्या जोशी, अनीता खरे, मंजू वार्ष्णेय, अश्वनी शर्मा, विनोद अग्रवाल, महेश शर्मा, मोहन सिंह लोधी, प्रदीप राठौर, विनोद सारस्वत, राजेंद्र बघेल, अनिरुद्ध भदौरिया और सहमीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

RSS ने आगरा में शुरू किया अनोखा अभियान, देखें तस्वीरें
Published on:
24 May 2018 07:01 am
Also Read
View All