इस मुहिम में जुड़ चुके सांसद और विधायक
लीडर्स आगरा संस्था की कपड़े के थैले बांटने की मुहिम में आगरा के भाजपा सांसद, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, विधायक जगन प्रसाद गर्ग , मेयर नवीन जैन, विधायक योगेंद्र उपाध्याय भी जुड़ चुके हैं। वहीं इस संस्था में शहर के करीब 50 लोग शामिल हैं जो कपड़ों के थैलों का निशुल्क वितरण करते हैं। संस्था में सुरेश च्रदं गर्ग, सुभाष गोयल, डॉ.नरेंद्र मल्होत्रा, संजीव कुमार सिंह, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, वंदना सिंह, सुनील जैन, ओमप्रकाश मेडतवाल, अंजलि गुप्ता, डॉ.जेएन टंडन, वीरेंद्र सिंह मेडतवाल आदि शामिल हैं।