आगरा

भाजपा प्रदेश परिषद सदस्यों की सूची जारी, बसपा छोड़ पार्टी में शामिल हुए दो पूर्व विधायकों को भी मिली जगह

प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बसपा छोड़ पार्टी में शामिल होने वाले दो पूर्व विधायकों को भी प्रदेश परिषद में जगह मिली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jan 2020, 5:51 PM IST
भाजपा प्रदेश परिषद सदस्यों की सूची जारी, बसपा छोड़ पार्टी में शामिल हुए दो पूर्व विधायकों को भी मिली जगह
भाजपा प्रदेश परिषद सदस्यों की सूची जारी, बसपा छोड़ पार्टी में शामिल हुए दो पूर्व विधायकों को भी मिली जगह

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश परिषद सदस्यों की सूची जारी कर दी है। ब्रज में कुल 25 लोगों को जगह मिली है, इनमें से 9 लोग अकेले आगरा (जिला, महानगर) से ही हैं। खास बात यह है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बसपा छोड़ पार्टी में शामिल होने वाले दो पूर्व विधायकों को भी प्रदेश परिषद में जगह मिली है।

इन्हें मिली जगह

भाजपा महानगर से टीएन अग्रवाल, इंद्रजीत आर्य, गुटियारी लाल दुबेश, रामकुमार गुप्ता को प्रदेश परिषद में जगह मिला है। टीएन अग्रवाल व्यापारी नेता हैं। इंद्रजीत आर्य आगरा के पूर्व मेयर हैं। सपा सरकार के दौरान पार्टी छोड़कर सपा में चले गए। 2017 के दौरान भाजपा में वापसी की। वहीं गुटियारी लाल दुबेश आगरा छावनी से विधायक रह चुके हैं। वह भी प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में आए हैं। रामकुमार गुप्ता महानगर में उपाध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे हैं।

भाजपा जिला से ओम प्रकाश चलनी वाले, अशोक लवानियां, छोटेलाल वर्मा, राकेश कुशवाह, अशोक राणा को प्रदेश परिषद में जगह मिला है। ओम प्रकाश चलनी वाले वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं। अशोक लवानियां जिला उपाध्यक्ष हैं। छोटे लाल वर्मा बसपा के पूर्व विधायक हैं। वह बसपा छोड़ 2017 के बाद भाजपा में शामिल हुए हैं। राकेश कुशवाह किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा का दायित्व संभाल रहे हैं। अशोक राणा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं।

Published on: