आगरा

निर्दयी प्रेमी की ये कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है

पहले प्यार, शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, प्रेमिका गर्भवती हुई तो शादी का दबाव बनाने लगी, कुपित प्रेमी ने हत्या कर लाश कुएं में फेंक दी।
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2018, 8:39 AM IST
murdered
murdered

आगरा।बाह थाना क्षेत्र के गांव क्वारी में एक प्रेमी युगल ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं लेकिन जब प्रेमिका ने प्रेमी के सामने अपनी शादी का प्रस्ताव रखा तो प्रेमी ने उसकी जान ले ली। मामला दो अलग-अलग जातियों का होने के कारण प्रेमी युवक ने यह कदम उठाया। मामला थाने में दर्ज होने की जानकारी होने पर थाने पहुंचे प्रेमी ने प्रेमिका के खुदकुशी करने की बात कही। शव बरामद होने पर युवती के शरीर पर चोटों के निशान और चेहरा झुलसा देख युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने प्रेमिका की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

गर्भवती होने से युवती शादी का बना रही थी दबाव
गांव क्वारी निवासी य़ुवती का अपने गांव के ही युवक मुकेश शर्मा पुत्र ब्रजमोहन के साथ पिछले कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा भदावर डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। मुकेश दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। कुछ साल पहले दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ तो दोनों ने जीवन भर साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। कुछ महीने से युवती गर्भवती हो गई। पता चलने पर उसने अपने प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवक टालने लगा। युवक का कहना था कि वे दोनों अलग जातियों के हैं। इस कारण शादी नहीं कर सकते। जब युवती ने दबाव बनाया तो युवक ने उसकी जान ले ली।

अगवा कर ले जाने पर मां ने दर्ज कराई थी अपहरण की रिपोर्ट
शनिवार की सुबह को युवती शौच के लिए घर से निकली थी। उसके बाद घर नहीं लौटी। युवती के घर न लौटने पर उसकी मां ने काफी तलाश की। नहीं मिलने पर थाने में युवक मुकेश शर्मा के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जब पुलिस ने तलाश शुरू की तो रविवार की शाम को युवक थाने पहुंच गया।

युवक ने बताई खुदकुशी करने की झूठी कहानी
थाने पहुंचे युवक ने पुलिस को बताया कि युवती उसके साथ शादी करने का दबाव बना रही थी। मना करने पर उसने कुएं में कुदकर खुदकुशी कर ली। इस पर पुलिश ने युवती के शव की तलाश शुरू की। गांव के पास में ही एक खेत में बने कुएं से देरशाम पुलिस ने युवती का शव बरामद कर लिया। युवती से शरीर पर चोटों के निशान और चेहरा तेजाब से झुलसा हुआ मिला। यह देख पुलिस ने शव का पोस्टमाटर्म कराया। पुलिस ने जब युवक से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने सारी कहानी उगल दी।

घटना से गांव में तनाव, पुलिस बल किया गया तैनात
घटना की जानकारी होते ही क्वारी गांव में तनाव फैल गया। युवती अपनी मां के साथ गांव में रहती थी। जबकि उसका पिता दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। घटना की सूचना पर युवती के पिता गांव के लिए रवाना हो गए। इधर, गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक