आगरा

Donald Trump के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाई गई ताजनगरी, दीवारों पर मोदी-ट्रंप की दोस्ती की दास्तां

ट्रंप और मेलानिया के स्वागत में ताजनगरी की दीवरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

2 min read
Feb 21, 2020
Donald Trump के स्वागत में दुल्हन की तरह सजाई गई ताजनगरी, दीवारों पर मोदी-ट्रंप की दोस्ती की दास्तां

आगरा। 24 फरवरी को मोहब्बत की नगरी आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के स्वागत के लिए प्रशासन ने अभूतपूर्व तैयारियां की हैं। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया भी आ रही हैं। ट्रंप का काफिला खेरिया एयरपोर्ट से माल रोड होते हुए ताजमहल पहुंचेगा। ट्रंप के स्वागत में जगह-जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश भर से लगभग तीन हजार कलाकार ब्रज की संस्कृति से ट्रंप को रूबरू कराएंगे। वहीं ट्रंप और मेलानिया के स्वागत में ताजनगरी की दीवरों को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

खेरिया से ताज तक सड़क किनारे दीवारों को चित्रकारी से सजाया जा रहा है। खेरिया एयरपोर्ट पर चरकुला नृत्य। अजीत नगर में मयूर नृत्य। माल रोड पर बरसाने की लठामार होली। फूल सैयद पर फूलों की होली वाले चित्र बनाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Donald Trump की The Beast Car की ये खूबियां जान हो जाएंगे हैरान, मिसाइल हमला भी बेअसर, पंचर होने पर भी दौड़ती है उसी रफ्तार से

तमाम दीवारों पर ट्रंप की तस्वीर के साथ अतिथि देव भव: का संदेश लिखा है। कहीं मोदी-ट्रंप की तस्वीर है। मोदी ट्रंप की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। दीवारों की रंगाई पुताई का कार्य नगर निगम द्वारा राइजिंग इंडिया एनजीओ के साथ कराया जा रहा है।

Updated on:
21 Feb 2020 05:36 pm
Published on:
21 Feb 2020 04:34 pm
Also Read
View All