होटल अमर विलास तक तो कोई दिक्कत नहीं है। स्थानीय अफसरों ने सीएम योगी को सुरक्षा का जो ब्लू प्रिंट दिया, इसमें अमर विलास से आगे ट्रंप को गोल्फ कार्ट से जाना है। लेकिन अमेरिकी सुरक्षा ऐजेंसियां चाहती हैं खेरिया से ताजमहल तक ट्रंप अपनी कार द बीस्ट से ही जाएं लेकिन अब तक किसी भी वीआईपी या वीवीआईपी को कार से ताजमहल जाने की अनुमति नहीं मिली है।