आगरा

पत्रिका असर: सरकारी स्कूल में बच्चोें से काम कराने वाले शिक्षक पर कार्रवाई, सीडीओ ने दिये ये आदेश

पत्रिका द्वारा आठ अगस्त को इस वीडियो खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान लिया।
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2018, 3:15 PM IST
government school
government school

आगरा। उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ। ये वीडियो पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसई का था। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता था, कि स्कूल में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों से अध्यापक काम करा रहे थे। बच्चों से मिट्टी को विद्यालय परिसर के गढ्डों में डलवाया जा रहा था। इस खबर को पत्रिका द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।


ये था मामला
ब्लॉक जगनेर के बसई न्याय पंचायत के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसई के वायरल इस वीडियो में स्कूली छात्र फावड़ा और तसले से मिट्टी भरकर स्कूल परिसर में उस स्थान पर डाल रहे हैं, जहां बारिश के दौरान पानी भर जाता है। बताया गया है कि केन्द्र प्रभारी ललित कुमार व इंचार्ज मनोज कुमार द्वारा बच्चों से काम कराया जा रहा है। स्कूल में पानी न भरे इसके लिए बजट तो विभाग से ले लिया गया, लेकिन मजदूरी के पैसे बचाकर बच्चों से ये अध्यापक काम करा रहे थे।

सीडीओ ने की कार्रवाई
ये खबर सीडीओ रविन्द्र कुमार मादंड तक पहुंची, तो उन्होंने संज्ञान लिया। इस मामले में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसई के शिक्षक का एक दिन का वेतन काटने के लिए सीडीओ ने निर्देश जारी किये हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि आगे से इस प्रकार की कोई घटना सामने आती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक

Agra News: जेल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिले अजय कुमार लल्लू, जानिए CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर क्या कहा?