आगरा

बारिश के इस मौसम में बढ़ गईं डॉक्टर्स की मुश्किलें, सीडीओ ने दिया ये आदेश

बारिश के मौसम में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2018, 5:32 PM IST
CDO Ravindra Kumar Mandad
CDO Ravindra Kumar Mandad

आगरा। बारिश के मौसम में स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी डॉक्टर्स अपने अस्पताल में समय पर पहुंचे और मरीजों की देख रेख करें। इस मौसम में डेंगू और मलेरिया का खतरा रहता है, यदि इस कारण किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो इसकी जिम्मेदारी डॉक्टर की होगी और उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ये निर्देश सीडीओ रविन्द्र कुमार मांदड़ ने दिए।

यहां हुई बैठक
प्रभारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ ने विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। उन्होंने सभी सीएचसी एवं पीएचसी के डाक्टरों एवं अन्य अधिकारियों से कहा कि जच्चा एवं बच्चा का विशेष ध्यान रखा जाए। गर्भवती महिला के गर्भ, प्रारम्भ से लेकर डिलेवरी तक उसके खाने-पीने, साथ आयरन की गोली आदि लेने के बारे में विधिवत अवगत करा दिया जाये। इसके अतिरिक्त नवजात शिशु की देखभाल करने के सम्बन्ध में भी सम्बन्धित महिला को विस्तृत जानकारी दी जाए।

पहले से करें इंतजाम
उन्होंने कहा कि प्रत्येक सीएचसी पर डिलेवरी के समय प्रयोग आने वाली वस्तुओं एवं दवाओं का इन्तजाम हर हालत में होना चाहिए। उन्होंने जिला अस्पताल, लेडी लायल, एवं सीएचसी पर महिला एवं बच्चे की मौत होने पर उसकी पूरी रिपोर्ट तथा किस कारण मृत्यु हुई इसका रिकार्ड बनाया जाये, जिसकी जांच नोडल अधिकारी डॉ. यूबी सिंह के साथ कमेटी करेगी। उन्होंने कुष्ठ रोग के मरीजों की संख्या जिस क्षेत्र से अधिक आ रही है उस क्षेत्र में जन-जागरण के लिए बाल पेंटिग, फ्लैक्स, पम्पलेट आदि से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन पीएचसी पर डॉक्टर नहीं हैं, वहां सीएचसी से डाक्टरों की ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से लगाई जाए।

ये भी दिए निर्देश
प्रभारी जिलाधिकारी ने अस्पतालों में उपलब्ध वाहन एंबुलेंस, 102 तथा अस्पतालों के जनरेटर आदि की विस्तृत जानकारी लेते हुए उन्हें ठीक अवस्था में रखने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि जो टीम ग्रामीण क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए जाती हैं, वह स्कूल बन्द होने की स्थिति में बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं आंगन बाड़ी केन्द्र बन्द होने की स्थिति में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी को अवगत करायें।

Published on: