26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा नेत्री ने बनाया 2019 के लिए बेहतरीन प्लान, भाजपा की बढ़ेंगी मुश्किलें

भाजपा सरकार में महिलाओं पर बढ़ रहे हैं अत्याचार- गीता सिंह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 26 Jul 2018, 5:15 PM IST

Sp leader Geeta Singh

Sp leader Geeta Singh

आगरा। समाजवादी पार्टी महिला सभा कि प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने जिला आगरा मंडल आगरा की महिला सभा की जिला कार्यकारिणी, शहर कार्यकारिणीयों की समीक्षा करी। महिला सभा को निर्देशित किया गया कि बूथ कमेटी को पारदर्शिता के साथ बनाया जाए और हर बूथ पर 10 सक्रिय कार्यकर्ता बनाए जाएं, जिससे 2019 और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार देश व प्रदेश में बने और किसानों, बेरोजगार मजदूरों को न्याय मिल सके।

ये भी पढ़ें - चंबल में बाढ़ का खतरा बढ़ा, इन गांव में जारी हुआ हाई अलर्ट, देखें वीडियो

महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार
प्रदेश अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि जिस प्रकार बीजेपी सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बड़े हैं, कानून व्यवस्था बहुत खराब है। मंहगाई लगातार बढ़ रही है, जिसका सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाएं ही झेल रहीं है। सरकार से नौकरी मांग रही महिलाओं पर पुलिस लाठियां चला रही है जो कि निंदनीय है। सपा की अखिलेश यादव की सरकार में महिलाओं के कल्याण हेतु योजनाएं चलाईं गईं थीं, जिनकी अनदेखी की जा रही है। सबसे बड़ा प्रयास महिला हेल्प लाइन थी।

ये भी पढ़ें - Kargil Vijay Diwas: कारगिल में दुश्मनों को धूल चटाने वाले ये नायक, जरा याद करो कुर्बानी

ये रहीं मौजूद
गीता सिंह के साथ आई प्रदेश सचिव रेनू, रामसहाय यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी आगरा, अनिल रावत, ओम प्रकाश तोमर, अचल सिंह तोमर, गौरव जैन, लखेंद्र यादव, रामधन राजपूत, कृष्णा सिंह, जिला अध्यक्ष मीना चाहर, पल्लवी दास महाजन, ममता टपलू, गुड़िया यादव, बैजंती देवी, मोनिका नाज खान, मुन्नी बेगम , नेहा शर्मा जिला मथुरा से आई हुईं जिले के जिला अध्यक्ष शहर की शहर अध्यक्ष, मैनपुरी से आई हुई मैनपुरी की जिला अध्यक्ष, फिरोजाबाद से आईं फिरोजाबाद की जिला अध्यक्ष एवं समस्त पूरे आगरा मंडल के पदाधिकारियों की समीक्षा की बैठक हुई।

ये भी पढ़ें - जलमग्न हुआ ताजमहल का शहर, अभी बारिश से राहत की नहीं उम्मीद, जानिए क्या रहेगा मौसम का हाल

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग