कोटा बैराज से 49000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद चंबल किनारे 8 चौकियां स्थापित कर दी गई हैं।
आगरा। चंबल नदी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, जिसके चलते प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पिनाहट घाट पर चंबल का जलस्तर 121 मीटर पहुंच गया है। सूचना ये है कि कोटा बैराज से 49000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद चंबल किनारे 8 चौकियां स्थापित कर दी गई हैं। 41 गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
उपजिलाधिकारी पहुंचे निरीक्षण करने
चंबल किनारे स्थापित की गई चौकियों पर लेखपाल, कानूनगो, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान मौजूद रहेंगे। वहीं बाह, पिनाहट, जैतपुर का उप जिलाधिकारी बाह अरुण कुमार ने टीम के साथ दौरा किया। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने चंबल नदी पर अलर्ट रहने के कर्मचारियों को भी निर्देश दिए हैं।
ये गांव होंगे प्रभावित
चंबल में बाढ़ तटवर्ती इलाकों के गांव गोहरा, रानीपुरा, भटपुरा, खेड़ा राठौर, मालोनी, रेहा, बरंडा, कछियारा, जेबरा, उपरीपुरा, बीचकपुरा, उमरेठापुरा, डोंगरो प्रभावित होंगे। ग्रामीणों ने बताया कि चंबल में बाढ़ आने से टापू में तब्दील हो जाते हैं इनमें से कई गांव। वहीं बाढ़ का खतरा देखते हुए ग्रामीणों ने राशन एकत्रित करना शुरू कर दिया है।