उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने आगरा आ रहे हैं।
आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को मोहब्बत की नगरी में आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत के लिए अभूतपूर्व इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्ष एजेंसियों ने डेरा डाल लिया है वहीं जिला प्रशासन अपने स्तर से तैयारियों में ला हुआ है। खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल तक सड़कों के गड्ढे भरे जा रहे हैं। अतिक्रमण हटाया जा रहा है। दुकानदारों को इस बाबत जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ? डोनाल्ड ट्रंप ?? के स्वागत के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेने आगरा आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को आगरा आएंगे। अभी तक की जानकारी के मुताबिक योगी आदित्यनाथ मंगलवार को शाम 4:30 तक आगरा आ जाएंगे, वह सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
ट्रंप की सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। लगभग पांच हजार पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। 25 फरवरी तक खुफिया एजेंसियों के लगभग 200 अधिकारी शहर में डेरा डाले रहेंगे। आज शाम तक अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों की एडवांस टीम भी आगरा आ सकती है।
यह भी पढ़ें- Donald Trump Agra Visit: अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों की एडवांस टीम सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने आज आएगी आगरा
इन बातों का रखें ध्यान
- कोई भी संगठन या व्यक्ति ने विरोध प्रदर्शन करता है तो शांति भंग में चालान कर भेजा जाएगा जेल।
- होटलों में ठहरने वालों की पूरी जानकारी खुफिया एजेंसियां रखेंगी। बगैर आईडी या फर्जी आईडी पर कमरा बुक किया गया तो होटल मालिक पर होगी कार्रवाई।
- ट्रंप दौरे के दौरान ताजमहल के पांच किमी दायरे के सभी रास्तों का ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। रास्ते ट्रंप की वापसी के बाद ही खुलेंगा।
- सुबह से ही जैमर लगा दिए जाएंगे।