
Constable Body: आगरा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आरक्षी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। देखते देखते जंगल में आग की तरह खबर फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर सुसाइड नोट और अन्य सामग्री बरामद की गई, जिसमें सल्फास की टिकिया और पानी की बोतल भी शामिल है। फील्ड यूनिट टीम को मौके पर बुलाया गया। स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि मृतक आरक्षी बागपत का रहने वाला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। घटना नाई की मंडी थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के आगरा के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में अचानक पुलिस की चहल कदमी बढ़ गई। जब एक युवक ने फांसी के फंदे पर लटक कर जान देने दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय आरक्षी अनुज निवासी बागपत के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। अनुज का शव लोहे की सीढ़ी में बने फंदे से लटका मिला। पास में ही पानी की बोतल, मोबाइल फोन, सल्फास की टिकिया का पैकेट मिला। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
इस संबंध में नाई की मंडी थाना पुलिस ने बताया कि आज 12 सितंबर को पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में एक युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर नाई की मण्डी थाने की पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान 28 वर्षीय आरक्षी अनुज के रुप में हुई। जो मूलतः बागपत जिले का रहने वाला था।
पुलिस ने बताया कि मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। घटनास्थल पर सुसाइड नोट और अन्य सामग्री बरामद की गई है। पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।