Agra Constable Death आगरा में 2021 बैच के एक सिपाही की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। वे मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे और जिनकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी।
Agra News आगरा में सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय सिपाही बाथरूम में नहाने के लिए गया था। पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में इमर्शन रॉड लगाया। इमर्शन रॉड के कारण बाथरूम में करंट दौड़ गया। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी साथ रह रहे जवान को तब हुई जब वह काफी देर तक बाहर नहीं निकला। मौके पर पहुंचे जवान ने देखा कि सिपाही गिर पड़ा हुआ है। उठाने की कोशिश की तो झटका लगा। स्विच ऑफ करने के बाद सिपाही को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सिपाही मेरठ का रहने वाला था।
उत्तर प्रदेश के आगरा में सिपाही निखिल मोतला (29) निवासी केसीआर कॉलोनी बमरौली रोड दोस्त के साथ किराए के मकान में रहता था। जहां नहाने के लिए बाथरूम गया। वह इमर्शन रॉड लगाकर पानी गर्म कर रहा था। बताया जाता है कि इमर्शन रॉड लगाकर निखिल बाथरूम से बाहर निकल आया। जब वापस गया तो वह करंट की चपेट में आ गया। काफी देर तक जब बाहर नहीं निकला तो दोस्त आशीष ने आवाज लगाई।
कोई जवाब न मिलने पर मौके पर पहुंचे आशीष ने देखा कि निखिल नीचे गिर पड़ा हुआ है। उठाने का प्रयास किया तो उसे करंट का झटका लगा। स्विच ऑफ करके निखिल को बाहर निकाला और अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दी गई। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
निखिल मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे। जिनके पिताजी मंडोर समिति के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। आज शुक्रवार सुबह उनका शव मेरठ स्थित आवास पर पहुंचा तो रोना-पीटना मच गया। सपा विधायक अतुल प्रधान भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। निखिल की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उनकी पत्नी भी साथ रहती थी। कुछ दिन पहले ही पत्नी वापस चली गई थी। इधर निखिल अपने बचपन के दोस्त आशीष के साथ रहने के लिए किराए के मकान में आ गया था।
आशीष और निखिल दोनों बचपन के दोस्त थे और मेरठ के ही रहने वाले हैं। निखिल 2021 में पुलिस में भर्ती हुआ था। उनको पहली तैनाती आगरा में ही मिली थी और इस समय वह मलपुरा में तैनात थे। उनकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। घटना के बाद परिवारीजनों जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आज निखिल का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।