आगरा

Agra bus accident डीएम ने कहा- बस स्पीड में थी और ड्राइवर को नींद आ गई, 29 मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची भी, देखें वीडियो

-मृतकों में बच्ची, एक किशोरी और 27 पुरुष -18 घायलों को अस्पताल भेजा गया -सामान एत्मादपुर थाने में सुरक्षित है
2 min read
• •
Updated: 8 Jul 2019, 8:59 AM IST
Agra bus accident
Agra bus accident

आगरा। जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया कि डबल डेकर बस अवध डिपो लखनऊ से निकली। बस आनंद विहार, नई दिल्ली बस स्टेशन जा रही थी। सुबह साढे चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मुझे लगता है कि गाड़ी स्पीड में थी और ड्राइवर को नींद आ गई।

यह भी पढ़ें

Agra Bus Accident: राष्ट्रीय राजमार्ग - 2 पर बड़ा हादसा, डबल डेकर बस झरना नाले में गिरी, 29 लोगों की मौत

15-16 साल की एक लड़की की मौत
उन्होंने बताया कि सुबह साढ़े चार बजे के आसपास एत्मादपुर के पास झरना नाले में बस गिर गई । डेढ़ साल की एक बच्ची की मौत हुई है। 15-16 साल की एक लड़की की मौत हुई है। मरने वालों में 27 पुरुष हैं। कुल 29 लोगों की मौत हुई है। गम्भीर घायल 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। बचाव और राहत कार्य जारी है। मृतकों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें

bus accident " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/08/bus_accident2_4807544-m.jpg">

सामान सुरक्षित

जिलाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मैं, एसएसपी बबलू कुमार, एडीएम और एसडीएम तत्काल पहुंचे। यह देख रहे हैं कि कोई और शव या घायल बस के नीचे तो नहीं है। दुखद घटना है। स्पीड और नींद के करण यह घटना हुई है। बीच में किसी को बस में बैठाया या नहीं, ये जानकारी नहीं है। थोड़ी देर में जानकारी मिल जाएगी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। लोगों का सामान थाने में भेजा गया है। मृतकों के घर वालों को सामान सौंप दिया जाएगा। सामान पूरी तरह सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें

Published on: