25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सपा से गठबंधन को तैयार हुए शिवपाल यादव, अखिलेश के सामने रखी शर्त

शिवपाल यादव ने खुद फिरोजाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी से सशर्त गठबंधन के लिए तैयार होने की बात कही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Jul 2019, 8:51 PM IST

shivpal yadav

सपा से गठबंधन को तैयार हुए शिवपाल यादव, अखिलेश के सामने रखी शर्त

फिरोजाबाद। शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के एक बार फिर साथ आने की चर्चा काफी दिनों से चल रही है। इस चर्चा पर शिवपाल की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रवक्ता सीपी राय बयान दे चुके हैं कि यह संभव नहीं है। प्रसपा अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार है लेकिन अब शिवपाल यादव ने खुद फिरोजाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी से सशर्त गठबंधन के लिए तैयार होने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया 684 लाख की लागत के विकास कार्यों का अनावरण

आगामी विधानसभा चुनाव में हो सकते हैं एक

हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवपाल यादव ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनकी शर्त क्या है। उन्होंने कहा कि उनकी एक शर्त है उसे अखिलेश मानते हैं तो वह गठबंधन के लिए तैयार हैं।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने स्पष्ट कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव अगर गठबंधन की पेशकश करेंगे तो प्रसपा -सपा से गठबंधन करने को तैयार है।

यह भी पढ़ें- Rotary club आगरा नार्थ को मिले 15 अवॉर्ड, डॉ. मनोज रावत को मिला गोल्ड

लोकसभा चुनाव में मिली हार

बता दें कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शिवपाल यादव सपा के अलग हो गए और उन्होंने अपनी अलग पार्टी प्रसपा (लोहिया) बना ली। इसके बाद वह सपा प्रत्याशी और खुद के भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ फिरोजाबाद लोकसभी सीट स चुनाव लड़े इश चुनाव में अक्षय और शिवपाल दोनों को हार का सामना करना पड़ा। यहां से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली।