25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rotary club आगरा नार्थ को मिले 15 अवॉर्ड, डॉ. मनोज रावत को मिला गोल्ड

-अधिष्ठापन समारोह में नरेन्द्र बंसल अध्यक्ष व डॉ. पीएन अस्थाना को सचिव का दायित्व मिला-सचिव सुमन भास्कर को गोल्ड सचिव एवं अध्यक्ष डॉ. मनोज रावत को गोल्ड प्रसीडेंट अवॉर्ड-पोलियो रैली, पर्यावरण, ब्लड डोनेशन कैम्प, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान के लिए सम्मान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Jul 2019, 7:20 PM IST

Rotery club

Rotary club आगरा नार्थ को मिले 15 अवॉर्ड, डॉ. मनोज रावत को मिला गोल्ड

आगरा। बरेली में 30 जुलाई को डिस्ट्रिक अवार्ड कार्यक्रम में रोटरी क्लब आगरा नार्थ को सेवा कार्यों के लिए 15 अवॉर्ड से नवाजा गया। इन अवॉर्ड को आज होटल क्लार्क शीराज में आयोजित अधिष्ठापन समारोह में प्रदान किया गया। जो विभिन्न सेवा कार्यों जैसे पोलियो रैली, पर्यावरण, ब्लड डोनेशन कैम्प, नेशन बिल्डर प्रोग्राम, महिला सशक्तिकरण, कम्युनिटी सर्विस, स्वच्छता अभियान व एंटी टुबेको कार्यक्रमों के लिए दिया गया। सचिव सुमन भास्कर को गोल्ड सचिव एवं अध्यक्ष डॉ. मनोज रावत को गोल्ड प्रसीडेंट अवार्ड क्लब द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए मंडलाध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें- खजूर खिलाने के बहाने किशोर ने किया पांच साल की बच्ची से रेप, देखें वीडियो

सामाजिक उद्देश्यों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाएं
मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू ने 2018-19 की टीम को बधाई दी। आशा जताई कि रोटरी की परम्पराओं का पालन करते हुए सामाजिक व सामुदायिक कार्यक्रमों को नईं ऊंचाइयों तक ले जाएगी। उन्होंने बल इस बात पर दिया कि रोटरी विश्व को जोड़ती है। रोटेरियन अपने संस्कारों को परिमार्जित कर पारिवारिक सम्बंधों को प्रगाढ़ बनाने के साथ सामाजिक उद्देश्यों के प्रति संवेदनशीलता को भी बढ़ाएं। इस अवसर पर चीफ डिस्ट्रिक सचिव आलोक प्रकाश भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Sapna Choudhary Dance Programme से ठीक पहले विरोध का ऐलान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

रोटरी क्लब की विश्व स्तर पर पहचान
सभी सदस्यों ने विशिष्ट अतिथि व नामित मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब की विश्व स्तर पर पहचान बनी है। रोटरी के कार्यों की प्रशंसा भारत सरकार भी कर रही है। 2019-20 के लिए नरेन्द्र बंसल को अध्यक्ष डॉ. पीएन अस्थाना को सचिव पद पर अधिष्ठापित किया गया। आख्या सुमन भास्कर ने प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें- सरे बाजार पति-पत्नी को धुनते रहे दबंग और देखती रही पुलिस

राम नारायण अग्रवाल का सम्मान
अध्यक्ष डॉ. मनोज रावत ने क्लब के सदस्यों को वर्ष भर दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। क्लब के एक मात्र चार्टर राम नारायण अग्रवाल को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष नरेश सूद, अरुण जैन, डॉ. एसके राजू, शिवराज भार्गव व अन्य रोटरी क्लब क्लब के सदस्यों में सतीश जैसवाल, पीसी गुप्ता, थान सिंह, आदि उपस्थित थे। संचालन राज राजन बंसल ने व जयदीप ग्रोवर ने किया। राकेश भास्कर व दिनेश कपूर ने अतिथियों का स्वागत किया।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग