25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरे बाजार पति-पत्नी को पीटते रहे दबंग और देखती रही पुलिस

-महिला की गोद में था मासूम बच्चा, इस पर भी नहीं पसीजी पुलिस-गलती नहीं, स्टेटस देखकर व्यवहार करती है पुलिस
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Jul 2019, 4:06 PM IST

live Pitai

सरे बाजार पति-पत्नी को पीटते रहे दबंग और देखती रही पुलिस

मथुरा। किस की गलती है, कौन आरोपी है, ये दूसरे पायदान पर आता है, पहले पायदान पर पुलिस के लिए व्यक्ति का स्टेटस है। पुलिस चेहरा देख कर तिलक करती है। दबंग पति पत्नी को लाठी डंडों से पीटते रहे, पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे। पत्नी को पिटता देख जब पति ने अपशब्द प्रयोग किये तो पुलिस ने युवक को धुन डाला।

यह भी पढ़ें- Miss Mrs kids diamond India 2019 के परिणाम घोषित, देखें विजेताओं की सूची और वीडियो

पुलिस को अपने पक्ष में देख कर दबंगों के हौसले और बढ़ गये और इनमें से एक युवक लाठी लेकर टूट पड़ा। जब हद हो गई तो वहां मौजूद लोगों ने दबंगों का विरोध किया। इसके बाद पति पत्नी की पिटाई बंद हुई। जब लोगों ने विरोध किया तो पुलिसकर्मियों के चेहरे देखने लायक हो गये।

यह भी पढ़ें- प्रेमी की चाहत में पति को उतार दिया मौत के घाट, हुआ हैरान करने वाला खुलासा

ये घटना नए बस स्टैंड की है। यहां एक युवक की किसी बात को लेकर अन्य युवकों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान पिटाई की घटना का किसी ने वीडियो बना लिया। बस स्टैंड पर हुई इस घटना की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर पुलिस की इस हरकत के प्रति नाराजगी जताई है।

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग