7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी की चाहत में पति को उतार दिया मौत के घाट, हुआ हैरान करने वाला खुलासा

-हत्यारोपी महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार-शव की पहचान होने पर मृतक के भाइयों को फंसाने का किया प्रयास
2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Amit Sharma

Jul 06, 2019

murder

प्रेमी की चाहत में पति को उतार दिया मौत के घाट, हुआ हैरान करने वाला खुलासा

मथुरा। प्रेम की पींगे बढ़ीं तो पत्नी ने अपने पति को ही रास्ते से हटाने का खतरनाक प्लान तैयार कर दिया। उसे पति से ज्यादा प्रेमी की चाहत थी। दोनों के बीच काफी पुराने संबंध थे। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने घर के अंदर पति की हत्या की और शव को नाले में बहा दिया। आगे की कहानी भी दिल दहला देने वाली रही।

यह भी पढ़ें- लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े

जब पुलिस ने शव की पहचान पचावर निवासी संजय शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद शर्मा निवासी गांव पचावर थाना महावन के के रूप में करली तो हत्यारोपी महिला की मां ने मृतक के भाइयों को ही फंसाने का एक बार फिर षडयंत्र रच दिया। हत्यारोपी महिला की मां ने आरोप लगाया कि उसके मृतक दामाद के दोनों भाई उस पर दबाव बना रहे हैं कि वह पड़ोसी पर हत्या का अरोप लगा दे इसके एवज में बीस लाख रूपए मिलेंगे। पुलिस को गुमराह करने के कई प्रयास किये गये लेकिन पुलिस की तफ्तीश षुरू से ही सही दिशा में बढ़ रही थी।

यह भी पढ़ें- दुकानदार ने मां-बेटी के साथ की मारपीट, जानिए पूरा मामला

पुलिस ने शनिवार को योगेश पुत्र हजारीलाल निवासी पचाव और मृतक की पत्नी पिंकी निवासी आशापुरी वेस्ट प्रताप नगर महोलीरोड को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। संजय शर्मा से शादी के बाद से ही पिंकी नाखुश थी। कुछ दिन पचावर में रही इसी दौरान उसके पचावर के ही योगेश से संबंध हो गये। संजय शर्मा इसके बाद पिंकी को लेकर मथुरा आ गया और बीएसए कॉलेज के पास किराये के मकान में दोनों रहने लगे। संजय शर्मा सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने लगा। दो महीने पहले संजय की नौकरी छूट गई थी।

वर्जन
4 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। 48 घंटे में हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये प्रेम संबंधों का मामला है। दोनों के बीच काफी पुराने प्रेम संबंध थे। संजय की पत्नी और उसके प्रेमी ने मिल कर संजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।
अशोक कुमार मीणा, एसपी सिटी

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग