25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा है। वहीं आरोपी युवक मौके से भाग गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 6 Jul 2019, 9:13 PM IST

आगरा। आगरा-जयपुर हाईवे पर स्थित मलपुरा क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर में शानिवार शाम को पैसों के लेनदेन को लेकर एक बार फिर से एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने आ गए। मारपीट में एक युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए भेजा है। वहीं आरोपी युवक मौके से भाग गए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- दुकानदार ने मां-बेटी के साथ की मारपीट, जानिए पूरा मामला

ये है मामला
थाना मलपुरा के कस्बा मिढ़ाकुर निवासी पतल पुत्र कुल्लड़ बक्शे बनाने काम करता है। शानिवार शाम सात बजे कस्बा निवासी मल्लू पुत्र कल्लू अपने 800 रुपए लेने के लिए पतल के पास गया था। इस पर पतल ने पैसे देने से मना कर दिया। दोनों में कहासुनी हो गई। शोर सुनकर मौके पर मल्लू का ताऊ जहीर भी अपने लड़कों के साथ लाठी डंडे लेकर मौके पर आ गया। मल्लू और उसके भाइयों ने पतल पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसी बीच मल्लू ने पतल के चेहरे पर पंच से हमला कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया।

यह भी पढ़ें- सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत

हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पतल के परिजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मलपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर हमलावार मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने घायल पतल को इलाज के लिए आगरा भेज दिया। थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि प्रकरण में पतल के परिजनों ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग