25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खजूर खिलाने के बहाने किशोर ने किया पांच साल की बच्ची से रेप, देखें वीडियो

-एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म-खेत में शौच करने गई बच्ची को खजूर खिलाने के बहाने साथ ले गया था-पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपी बच्चे की तलाश की जा रही है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 7 Jul 2019, 6:24 PM IST

एटा । उत्तर प्रदेश के एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मासूम को बदहवास स्थित में छोड़कर आरोपी किशोर मौके से फरार हो गया। मासूम बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने बच्ची के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मासूम को लेकर पुलिस के पास पहुंचे पुलिस ने आनन फानन बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवायास जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- Sapna Choudhary Dance Programme से ठीक पहले विरोध का ऐलान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बच्ची की हालत नाजुक
बताया जा रहा है कि अवागढ़ क्षेत्र में मासूम बच्ची शौच के लिए गई हुई थी। तभी पड़ोस का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर छोटू उसे खजूर खिलाने के बहाने बहला-फुसलाकर खेत में ले गया। वह़ां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने और रोने की आवाज सुनकर आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को रोते देख ग्रामीणों ने मासूम के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को मेडिकल कराने और उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें- सरे बाजार पति-पत्नी को धुनते रहे दबंग और देखती रही पुलिस

रिपोर्ट दर्ज
फिलहाल पुलिस ने पीड़ित मासूम के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी किशोर की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग