आगरा

शिक्षा अनुदान समारोह: अग्रवंशी बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे, मिला बड़ा सहयोग

विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहयोग सबसे बड़ा दान: मुरारी लाल गोयल पेंट

2 min read
Jul 02, 2018
Education Grants Festival
Education Grants Festival

आगरा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ब्रज प्रदेश द्वारा लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में शिक्षा अनुदान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सौ (100) अग्रवंशी गरीब मेधावी छात्र-छात्राओ को एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया, ताकि धन के अभाव में अग्रवंशी बच्चे पढ़ाई से वंचित न रहें। समाजसेवियों के हाथों चेक व आशीर्वाद पाकर छात्र -छात्राओं के साथ-साथ उनके माता-पिता के भी चेहरे खिल उठे।

सबसे बड़ा दान
समारोह में ब्रज प्रदेश महामंत्री व प्रमुख समाज सेवी मुरारीलाल गोयल पेंट ने मेधावी विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि ये युवा भारत का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना सबसे बड़ा दान है। ये सहायता इसलिए भी है कि धन के अभाव में पढ़ाई से अग्रवंशी बच्चे वंचित ना रहें। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के आयोजन हर वर्ष किए जाते हैं, जिससे बच्चों को सहयोग मिलता रहे।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री मुरारी लाल गोयल पेंट, रवि प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, बृज प्रदेश की महिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन गोयल, भगवान दास बंसल, मुरारी प्रसाद अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, शैलू अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, कौशल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, हरिओम गोयल, विजय वर्मा व कुमार ललित मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मुरारी लाल गोयल पेंट ने किया।

Published on:
02 Jul 2018 10:46 am