24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा
मंदसौर में मासूम से दरिंदगी के विरोध में निकाला गया सैंडिल मार्च
Play video

मंदसौर में मासूम से दरिंदगी के विरोध में निकाला गया सैंडिल मार्च

आगरा की महिलाओं ने सैंडिल मार्च निकाला।

Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 01, 2018

आगरा। मंदसौर इंदौर में गैंगरेप और हैवानियम का शिकार हुई सात साल की बच्ची को इंसाफ मिले। आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले, इसके लिए आगरा की महिलाओं ने सैंडिल मार्च निकाला।

मिले फांसी की सजा
हाथों में सैंडिल चेहरे पर गुस्सा लेकर महिलाएं सड़कों पर निकल पड़ीं। मासूम बच्ची से दुराचार के आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए सैंडिल मार्च निकाला गया।सैंडिल मार्च निकाल रहीं महिलाओं का कहना था कि अगर योगी सरकार और मोदी सरकार देश में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है तो कम से कम उन दोषियों को फांसी की सजा तो दे सकती है। इसी मांग को लेकर महिलाओं और पुरुषों ने ये प्रदर्शन किया।

ये बोली महिलायें
महिलाओं का कहना था कि आज छोटी छोटी बच्चियां तक समाज में सुरक्षित नहीं है तो महिलाओं, युवतियों और बालिकाओं की स्थिति तो इसके विपरीत होती चली जा रही है। महिलाओं ने साफ कर दिया है कि भारत सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो इस तरह के प्रदर्शन जारी रहेंगे।