आगरा

देश की जानी मानी मोटर साइकिल कंपनी हीरो मोटर कॉर्प में बंपर नौकरियां, इस तरह मिलेगा मौका

11 हजार 100 रुपये के वेतन से होगी शुरुआत, रहना खाना रहेगा कंपनी की ओर से।

2 min read
Apr 24, 2018
Employment Fair

आगरा। बल्केश्वर स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को रोजगार मेले के पोस्टर का विमोचन किया गया। 27 अप्रैल को सेक्टर-11, आवास विकास कॉलोनी स्थित संत रामकृष्ण आईटीआई कालेज पर आयोजित होने वाले रोजगार मेले के पोस्टर विमोचन कॉलेज प्रबंध समिति द्वारा किया गया। मेले में भारत की अग्रणी कंपनी में शुमार हीरो मोटर कॉर्प आ रही है, जिसका शुभारंभ प्रातः 11 बजे मुख्य अतिथि महापौर आगरा नवीन जैन दीप प्रवज्जलित कर करेंगे।
ये भी पढ़ें - मरने के बाद जिंदा हुआ राम किशोर, बताया कि स्वर्ग के द्वार से उसे क्यों जमींन पर भेजा वापस
ये दी जानकारी
कॉलेज प्रबन्धक रविकान्त चावला ने रोजगार मेले की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि रोजगार मेले में सरकारी व प्राइवेट संस्थानों से 2016 व 2017 के आईटीआई पास कर चुके बेरोजगार छात्रों को साक्षात्कार के माध्यम से हीरो मोटर कॉर्प के राजस्थान नीमराना प्लांट द्वारा रोजगार प्रदान किया जाएगा। कंपनी ट्रेनिंग के दौरान एक वर्ष तक नि:शुल्क भोजन के साथ 11,100 रूपये देगी, उसके बाद परमानेंट करके बढ़ी हुई आय के साथ पूर्ण सुविधाएं प्रदान करेगी।

27 अप्रैल को मेला
मनमोहन चावला ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को आयोजित होने वाले रोजगार मेले मे समस्त आगरा मण्डल के आईटीआई पास विध्यार्थी इस मेले मे पहुंच कर सुअवसर का लाभ उठा सकते हैं और समय-समय पर शहर में ऐसे रोजगार मेले आयोजित होते रहे, तो भविष्य मे युवाओं में बेरोजगारी की दर मे निश्चित की कमी आएगी। पोस्टर विमोचन के दौरान राजेश कुमार मिश्रा, डॉ. मोहनी तिवारी, डॉ. किशोर अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ये है रोजगार मेले की प्राथमिकता
प्रधानाचार्य पवन शर्मा ने बताया कि संत रामकृष्ण आईटीआई कालेज मे प्रतिवर्ष रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है और इसी कड़ी मे इस बार भी वर्ष 2016 व 17 के 18 से 24 वर्ष की आयु के फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, डीजल मैकेनिक, ट्रेक्टर मैकेनिक, वेल्डर, वायरमेन, पेंटर और कोपा ट्रेड के उत्तीर्ण बेरोजगार छात्र साक्षात्कार मे शामिल होंगे|

ये भी पढ़ें

आप युवा हैं और अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं तो यूपी सरकार दे रही है 10 से 25 लाख रूपये आज से करें आवेदन
Published on:
24 Apr 2018 04:06 pm
Also Read
View All