आगरा

ओलावृष्टि से सैकड़ों बीघा फसल खेत में गिरी, कई किसान हुए बर्बाद, देखें वीडियो

किसानों ने सरकार से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2019, 11:54 AM IST
123.jpg

आगरा। मौसम का कहर किसानों पर टूटा। गुरुवार रात बारिश के बाद हुई ओलावृष्टि से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई। ओलावृष्टि का ये कहर जब किसानों ने सुबह देखा, तो उनके होश उड़ गए। ओलावृष्टि से सरसों और आलू दोनों फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।

ये फसल हुईं खराब
तहसील किरावली के विकास खंड अकोला के गांव गढ़ी विचित्रा निवासी किसान जसवंत सिंह ने 30 बीघा खेत में गेहूं तथा आलू व सरसों एवं मिर्च, दिलीप सिंह की 10 बीघा गेहू व आलू, रनधीर सिंह 10 बीघा गेहूं तथा आलू, राजेन्द्र सिंह उर्फ रज्जो नेता दो बीघा गेहूं, जगवीर ने पांच बीघा खेत में गेहूं व आलू तथा मिर्च, नरेन्द्र ने तीन बीघा गेहूं, की फसल की थी, लेकिन गुरूवार रात को बारिश के साथ हुई तेज ओलावृष्टी के कारण खड़ी फसल खेत में गिर गई है।

योगी सरकार से उचित मुआवजे की मांग
वहीं क्षेत्र के गांव गड़सानी, डावली, कराहरा, नगला सिकरवार, सगुनापुर आदि गांवों में भी सैकड़ों बीघा फसल खेत में गिर गई है। इससे किसानों की फसल खराब हो गई हैं। वहीं किसान को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया है कि बैंक तथा साहूकारों से लाखों रुपए का कर्ज लेकर फसल की थी, लेकिन फसल खराब होने से वह बर्बाद हो गए हैं। उन्होने इसकी जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी है। इसके बाद भी राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन करने नहीं आई है। किसानों ने योगी सरकार से नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ये बोले उपजिलाधिकारी
एसडीएम किरावली महेश गुप्ता ने बताया है कि राजस्व टीम को गांव गांव भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है, किसानों को नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। इनपुट: देवेश शर्मा

Updated on:
13 Dec 2019, 11:54 AM IST
Published on:
Also Read
View All