आगरा

फव्वारों और झरनों से शहर की सुंदरता में लगेंगे चार चांद, सात चौराहे हुए चिन्हित

नगर निगम आगरा ने तैयार किया प्लान, स्मार्ट सिटी के तहत होगा काम।
less than 1 minute read
Dec 11, 2019
aaaa.jpg

आगरा। स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे विकास कार्यों में ताजमहल के शहर आगरा की खूबसूरती को चार चांद लगने जा रहे हैं। अब यहां आने वाले देशी विदेश पर्यटकों को ताजमहल के साथ शहर की सुंदरता भी लुभाएगी। नगर निगम आगरा द्वारा इस ओर कदम बढ़ा दिए गए हैं। मेयर नवीन जैन ने बताया कि आगरा के सात प्रमुख चौराहों पर फव्वारे और झरने बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

चौराहे किए चिन्हित
मेयर नवीन जैन ने बताया कि ताजमहल के शहर आगरा में परिवर्तन दिखाई देने लगा है। शाम के समय यदि शहर की सड़कों से गुजरा जाए, तो तिरंगा लाइटिंग लोगों को खूब भा रही है। इसके साथ ही अब शहर के सात चौराहों को चिन्हित कर लिया गया है, जहां फव्वारे और झरने लगाए जाएंगे। इस ओर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा। मेयर नवीन जैन ने बताया कि फव्वारों के बीच रंग बिरंगी लाइटिंग भी लोगों को लुभाएगी।

Updated on:
11 Dec 2019 01:43 pm
Published on:
11 Dec 2019 01:43 pm