30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1,374 सीसीटीवी से लैस हुआ शहर, आपकी हर गतिविधि पर रखी जाएगी नजर

कंट्रोल रूम नगर निगम में बनाया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 10 Dec 2019, 4:16 PM IST

vlcsnap-2019-12-10-15h20m51s880.png

आगरा। ताजमहल के शहर आगरा पर अब तीसरी नजर रहेगी। नगर निगम आगरा ने एक हजार 374 सीसीटीवी कैमरे पूरे शहर में लगाए हैं, जिसका कंट्रोल रूम नगर निगम में बनाया गया है। मेयर नवीन जैन ने बताया कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, बस स्टैंड, प्रमुख बाजार और प्रमुख कॉलोनी को निगम ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

ये भी पढ़ें - अब घर बैठे पता लगाएं कितना हुआ आपका हाउस टैक्स, ऑनलाइन जमा भी कर सकेंगे
बनाया गया कंट्रोल रूम
मेयर नवीन जैन ने बताया कि नगर निगम आगरा में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां पर तीन टीम तैनात की गई हैं, जो हर वक्त सीसीटीवी पर नजर रखेंगी। ऐसे में किसी भी आपराधिक घटना पर टीम की नजर होगी। इतना ही नहीं, किसी भी अप्रिय घटना के होने पर निगम में बैठी टीम तत्काल पुलिस को सूचना देगी। इससे शहर अपराध मुक्त हो सकेगा।

ये भी पढ़ें - 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 10 में होगा ताजमहल का शहर आगरा, मेयर ने रखा लक्ष्य

बदल रहा शहर
मेयर ने बताया कि एमजी रोड पर निकल जाओ, लोग भी कहेंगे, कि शहर में कुछ बदलाव हो रहा है। ट्री गार्ड के साथ पौधों की जिम्मेदारी तीन साल के लिए एजेंसी को दी गई है। इस एजेंसी को तीन साल तक इनकी देखरेख करनी होगी। इसके लिए पहले एजेंसी को 50 फीसद का भुगतान किया जाएगा, बाकी का भुगतान आने वाले समय में होगा।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश