30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब घर बैठे पता लगाएं कितना हुआ आपका हाउस टैक्स, ऑनलाइन जमा भी कर सकेंगे

घर बैठे ही अपना हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 10 Dec 2019, 4:03 PM IST

अब नहीं हो सकेगी House tax टैक्स की चोरी, नगर निगम ने अपनाया ये पैंतरा

अब नहीं हो सकेगी House tax टैक्स की चोरी, नगर निगम ने अपनाया ये पैंतरा

आगरा। शहर की जनता को नगर निगम आगरा ने बड़ा उपहार दिया है। अब हाउस टैक्स की जानकारी के लिए लोगों को निगम के चक्कर नहीं लगाने होंगे। एक क्लिक पर उन्हें अपने टैक्स की जानकारी हो जाएगी। इसके साथ ही लोग घर बैठे ही अपना हाउस टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें - 2020 के स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप 10 में होगा ताजमहल का शहर आगरा, मेयर ने रखा लक्ष्य

दी ये जानकारी
मेयर नवीन जैन ने बताया कि टैक्सी सरलीकरण की योजना बनाई है। मेयर नवीन जैन ने कहा कि जनता इसलिए परेशान थी, कि उन्हें पता ही नहीं चलता था कि कितना टैक्स जमा हुआ है और कितना बाकी रह गया है। इसलिए अपरनगरायुक्त के नेतृत्व में टीम गठित की है, कि टैक्स का सरलीकरण कैसे किया जाए। इस दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब लोग अपने कर का निर्धारण स्वयं कर सकते हैं। लोग खुद पता कर सकते हैं, उनका हाउस टैक्स कितना जाना है। इसके लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है। इस सॉफ्टवेयर में लोग अपने मकान की सारी जानकारी डालकर पता कर सकते हैं, कि उनका टैक्स कितना है। इसके साथ ही लोग अब अपना हाउस टैक्स आॅलाइन भी जमा कर सकेंगे। इसके लिए ट्रायल हो चुका है। एक बटन दबाकर आपके मकान की पूरी डिटेल इस सॉफ्टवेयर पर दिखाई देगी। इसके साथ ही टैक्स का आप पर कितना बकाया है, कब कब आपने टैक्स जाम किया है, इसकी जानकारी भी खुलकर सामने आ जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश