आगरा

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद आगरा की सेंट्रल जेल भेजे गए चार सजायाफ्ता कैदी

बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद चार सजायाफ्ता कैदियों को आगरा सेंट्रल जेल भेजा गया है।

2 min read
Jul 16, 2018
Munna Bajrangi murder

आगरा। बागपत जेल में पूर्वांचल के माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद चार सजायाफ्ता कैदियों को आगरा सेंट्रल जेल भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो पुरानी शिकायतों, गैंगवार और जेल में गुटबाजी की चलते अनहोनीकी आशंका से बंदियों को जहां तहां शिफ्ट किया जा रहा है।

किसी गैंग से नहीं इनका संबंध
मेरठ जेल से आगरा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए गए इन चारों बंदियों का किसी गैंग से कोई संबंध नहीं है। जेल अधिकारियों की मानें तो इनको आगरा सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। प्रशासनिक आधार पर चारों सजायाफ्ता कैदियों को आगरा सेंट्रल जेल भेजा गया है।

ये हैं कैदियों के नाम
आगरा सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए गए कैदी प्रदीप पुत्र हरवीर 2010 में हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध है। सोहनवीर उर्फ पप्पू निवासी हस्तिनापुर के गांव पाली का रहने वाला है। वर्ष 2008 से मेरठ जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। सत्यवीर पुत्र वेदराम थाना परीक्षतगढ़ के रसूलपुर का रहने वाला है, वह भी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है, वहीं विनीत पुत्र सतवीर निवासी निलोहा मवाना 2005 से हत्या के मामले में सजायाफ्ता है।

Published on:
16 Jul 2018 02:31 pm
Also Read
View All