
mp assembly election 2018
आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भाजपाई बीएलओ बन गए हैं। चौंकिये मत दरअसल बात ये है कि इन दिनों भाजपा कार्यकर्ता आपके घर की घंटी बजा सकते हैं और सवाल होगा, कि क्या आपका वोटर कार्ड बन गया है। यदि जबाव न में हुआ, तो ये कार्यकर्ता आपका वोटर कार्ड के लिए फॉर्म भरवाएंगे और उसे संबंधित क्षेत्र के बीएलओ तक पहुचाएंगे।
ये भी पढ़ें - हाईटेंशन लाइन के खंभे पर चढ़ गया किसान, इस शर्त पर उतरा
चल रहा ये अभियान
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रथम चरण में भाजपा लोगों के वोटर कार्ड बनवाकर वोट संख्या बढ़ाने का काम कर रही है। सिकंदरा के साथ पूरे आगरा में ये अभियान चल रहा है। सिकंदरा की फ्रेंडस पुरम कॉलोनी में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे, तो लोगों ने समझा कि बीएलओ हैं, लेकिन बाद में जानकारी करने पर लोगों को पता चला, कि ये तो भाजपा कार्यकर्ता हैं।
हर घर तक पहुंचने का मिशन
फ्रैंडस पुरम कॉलोनी में आईं भाजपा नेत्री मंजू राजावत ने बताया कि हर घर तक पहुंचने की जिम्मेदारी दी गई है। जिन लोगों के वोटर कार्ड नहीं हैं, उनके वोटर कार्ड बनाने हैं। सिकंदरा में उनके साथ वोटर कार्ड के लिए कई टीम कार्य कर रही हैं। ये जिम्मेदारी जिला और शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं को दी गई है।
दो हैं फायदे
भाजपा द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के दो फायदे हैं। पहला फायदा तो ये है कि लोगों के वोट बन रहे हैं और वोटर्स की संख्या बढ़ रही है। वहीं दूसरा फायदा यह भी है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का इसी बहाने जनसंपर्क भी बढ़ रहा है। मानना ये है कि 2019 के दौरान चुनाव प्रचार में इसका बड़ा फायदा मिलेगा।
Published on:
16 Jul 2018 02:05 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
