इसलिए भी सुसाइड नोट शक के घेरे में...
पत्रिका टीम इस मामले की हकीकत जानने के लिए प्रकाश नगर पहुंची। यहां पर आस पड़ासे के कुछ लोगों से बात हुई। कोई खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं था, लेकिन पड़ोसियों ने बताया कि 14 जुलाई की शाम दुर्गेश अच्छी भली घूम रही थी। उसके चेहरे पर मुस्कान थी, परेशान भी नहीं लग रही थी। फिर रात में अचानक क्या हुआ, ये नहीं पता चल सका।