आगरा

नहर में नहाने गईं 4 किशोरियां डूबीं, 3 को बचाया गया, 1 की तलाश जारी

इटावा में बड़ा हादसा हुआ है। इटावा जिले की भोगनीपुर नहर में नहाने गईं 4 किशोरियां डूब गईं। ग्रामीणों ने 3 किशोरियों को बचा लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है।
less than 1 minute read
May 08, 2026
teenage girls drowned in canal
नहर में नहाने गईं 4 किशोरियां डूबीं

इटावा में बड़ा हादसा हुआ है। इटावा जिले की भोगनीपुर नहर में नहाने गईं 4 किशोरियां डूब गईं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने 3 किशोरियों को बचा लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है। यह हादसा इटावा जिले में लवेदी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में हुआ है।

एक किशोरी की तलाश जारी, मौके पर पुलिस मौजूद

इटावा में लवेदी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में शुक्रवार को भोगनीपुर नहर में 4 किशोरियां नहाने गई थीं। नहाते समय सभी किशोरियां गहरे पानी में डूबने लगीं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने नहर में डूब रही 3 किशोरियों को बचा लिया है, जबकि 1 की तलाश जारी है। मौके पर पुलिस और गोताखोर मौजूद हैं।

धर्मपुरा गांव के निवासी नरेश राजपूत ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी उपासना अपनी सहेली निधि (10), छाया (18), दीक्षा (16) और काजल (17) के साथ खेतों में कूड़ा डालने गई थी। वहां वे सभी भोगनीपुर नहर में नहाने लगीं। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वे नहर में डूबने लगीं।

Updated on:
08 May 2026 04:20 pm
Published on:
08 May 2026 03:39 pm