आगरा

नौकरी का झांसा देकर मुस्लिम सिपाही ने साथियों संग किया गैंगरेप

पति से झगड़े के बाद नौकरी की तलाश में निकली थी महिला

less than 1 minute read
Jul 06, 2018
gang rape
demo picture

आगरा। खाकी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि सिपाही ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। महिला के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। महिला शुक्रवार को शाहगंज थाना पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

मुस्लिम सिपाही पर लगाए आरोप
शुक्रवार को एक महिला थाना शाहगंज पहुंची और उसने जो कुछ कहा वो सुनकर पुलिस वालों के होश उड़ गए। महिला ने आरोप लगाया कि नौकरी का झांसा देकर सिपाही व उसके साथियों ने उसका गैंगरेप किया है। शाहगंज निवासी महिला ने बताया कि उसका पति से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वो घर चलाने के लिए नौकरी की तलाश में थी। गैंगरेप के बाद सिपाही और उसके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। जिस सिपाही पर आरोप लगाए गए हैं वो मुस्लिम है। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाई है।

पांच महीने तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप
महिला ने बताया कि मुस्लिम सिपाही ने उसे नौकरी दिला ने का वादा किया। इसके बाद उसे एक स्थान पर ले गया। जहां पहले से ही उसके कुछ साथी मौजूद थे। यहां उसे हवस का शिकार बनाया। करीब पांच महीने बंधक बनाकर साथी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। जब उसने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पति से हुए झगड़े की बात के लिए उसे परामर्श केंद्र भेजने की सलाह दी। पीड़ित महिला थाना शाहगंज पहुंची और आरोपी सिपाही के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

Published on:
06 Jul 2018 04:48 pm