आगरा

Gangrape in Agra: नाबालिग से गैंगरेप कर बनाया MMS, पैसों के लिए किया ब्लैकमेल, 5 पर मुकदमा दर्ज

Gangrape in Agra: आगरा के पिनहट में 16 साल की नाबालिग से गैंगरेप की घटना सामने आई है। गैंगरेप के बाद नाबालिग का वीडियो बना लिया गया और वायरल करने की धमकी दे रहे थे। अब पुलिस ने 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2024, 6:06 PM IST
Agra News

Gangrape in Agra: नाबालिग से गैंगरेप के बाद एक्शन में आई पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता रात के समय शौच के लिए घर से बाहर निकली थी और उसी दौरान युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया।

16 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप

उत्तर प्रदेश में आगरा के पिनहट में 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि गैंगरेप के बाद उसका वीडियो बनाया गया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। शुरूआत में आरोपियों की तरफ से मिल रही धमकी से डरी सहमी युवती ने रेप की जानकारी परिजनों को नहीं दी लेकिन लागातार ब्लैकमेल किए जाने पर तंग आकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पीड़िता ने सुनाई आपबीती

पीड़िता के मुताबिक लगभग एक महीने पहले किशोरी रात के समय शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। उसी समय आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वीडियो बनाकर किशोरी को धमकाया गया और किसी से ना बताने की धमकी भी दी गई।

परिजनों को जानकारी मिलने के बाद युवती को लेकर पिनहट थाने पहुंचे और मामला दर्ज किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने 5 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। नाबालिग युवती को मेडिकल के लिए भेजा दिया गया है।

Updated on:
10 Aug 2024, 6:06 PM IST
Published on: