24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aligarh Breaking: अलीगढ़ में रात में उठी नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म, शोर मचाने पर युवक फरार  

अलीगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक व्यक्ति ने एक नाबालिग युवती के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। रात में किसी काम से उठी नाबालिग को व्यक्ति ने दबोच लिया और दुष्कर्म को अंजाम दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 9 Aug 2024, 9:16 PM IST

Aligarh Breaking

Aligarh Breaking: कोतवाली थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाला आरोपी नदीम रात में युवती के कमरे में घुस गया और नाबालिग के साथ संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। पीड़िता ने जब शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की मां ने दर्ज की शिकायत

थाना कोतवाली नगर अलीगढ़ मे किराये के मकान पर रहने वाली महिला ने जानकारी दी कि उसकी 16 साल की बेटी रात करीब 12.30 पर किसी काम से उठी थी। तभी उसी घर में रहने वाले दूसरे किराएदार नदीम पुत्र नाजिम ने नाबालिग को दबोच लिया और उसके साथ गलत काम करने लगा। उसके शोर मचाने पर उसका मुंह बंद कर दिया। शोर सुनाई देने पर महिला मौके पर पहुंची तो शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला।

यह भी पढ़ें: एलडीए का कारनामा; 65 एकड़ में भरवा दी 11 करोड़ की मिट्टी, वीसी ने दिए जांच के आदेश, अफसरों के होश उड़े

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद महिला थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी।  पुलिस ने  भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 64 और लैंगिक अपराधों से बालकों का सरंक्षण अधिनियम, 4 2012 की धारा 2 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।