24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एलडीए का कारनामा; 65 एकड़ में भरवा दी 11 करोड़ की मिट्टी, वीसी ने दिए जांच के आदेश, अफसरों के होश उड़े

एलडीए के निर्माणाधीन राष्ट्र प्रेरणा स्थल की जांच होगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने जांच का आदेश देते हुए सचिव की अध्यक्षता में सात अफसर-इंजीनियरों की समिति बना दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 9 Aug 2024, 7:41 PM IST

Rastriya Prerna Sthal Lucknow

अटल राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण एलडीए की बसंतकुंज योजना में हो रहा है। इसे 65 एकड़ में बनाया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए शासन ने पहले 118 करोड़ मंजूर किया था। बाद में एलडीए के इंजीनियरों ने आर्किटेक्ट से मिलकर ड्राइंग और डिजाइन में बदलाव कर दिया।

इससे मूल परियोजना से अतिरिक्त नए काम इसमें शामिल हो गए और परियोजना की लागत भी बढ़ गई। राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लिए पहले 118 करोड़ मंजूर हुआ फिर इसकी लागत काफी ज्यादा बढ़ायी गयी। डिजाइन, ड्राइंग बदलने से ऐसा हुआ। बाद में संशोधित डिजाइन के आधार पर काम के लिए एलडीए ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसके बाद शासन ने 30 जनवरी 2024 को इसके लिए 27.86 करोड़ रुपए और स्वीकृत किया।

11 करोड़ रुपये का खर्च सिर्फ मिट्टी भरने का!

अटल राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर केवल मिट्टी भराई में एलडीए ने 10.98 करोड़ खर्च कर दिए। जहां इसे बनाया गया था वहां कचरा और गड्ढा बताया गया। कहा गया कि कचरा हटाकर मिट्टी की भराई होगी। बाद में शिकायतें आयीं तो कहा गया कि पूरा कचरा हटाए बिना वहीं प्रेरणा स्थल बना दिया गया। अब जांच में सामने आएगा कि ठेकेदार ने कचरा हटाकर मिट्टी भराई की या ऊपर निर्माण कराया है।

यह भी पढ़ें: ‘राष्ट्रीय क्रांति दिवस घोषित हो 9 अगस्त’, राकेश टिकैत ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, विनेश फोगाट का उठाया मामला

सात दिन में वीसी को देनी है जांच रिपोर्ट

एलडीए वीसी ने सचिव विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जो कमेटी बनायी है, उसमें सात अफसर, इंजीनियर शामिल हैं। वित्त नियंत्रक, मुख्य अभियन्ता, मुख्य अभियन्ता पीआईयू सेल, अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियन्ता जोन सात, अधिशासी अभियन्ता विद्युत यांत्रिक शामिल किए गए हैं। सात दिन में जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश है।