24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘राष्ट्रीय क्रांति दिवस घोषित हो 9 अगस्त’, राकेश टिकैत ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, विनेश फोगाट का उठाया मामला

Tiranga Yatra by Rakesh Tikait: भाकियू नेता राकेश टिकैत ने 9 अगस्त को राष्ट्रीय क्रांति दिवस घोषित करने की मांग की है। मुजफ्फरनगर में भाकियू ने किसान तिरंगा ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा भी निकाली। इसके साथ ही टिकैत ने रेसलर विनेश फोगाट का मामला भी उठाया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 9 Aug 2024, 7:17 PM IST

Tiranga Yatra by Rakesh Tikait

Tiranga Yatra by Rakesh Tikait

Tiranga Yatra by Rakesh Tikait: मुजफ्फरनगर में किसान क्रांति दिवस मनाने की बात कहते हुए राकेश टिकैत ने 9 अगस्त को राष्ट्रीय क्रांति दिवस घोषित कर देने की मांग की। टिकैत ने कहा कि ट्रैक्टर मार्च सरकार के अत्याचारों से मुक्ति का अभियान है।

शुक्रवार यानी आज राकेश टिकैत ने पेरिस ओलंपिक में हिस्सा ले रही रेसलर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने के पीछे भारत सरकार की साजिश बताई। टिकैत ने कहा, ‘किसानों का दिल जीता लेकिन भारत सरकार की साजिश ने विनेश फोगाट को हरा दिया। इस साजिश में देश के मंत्री, रेसलर फेडरेशन और काफी लोग शामिल हैं’। जीआईसी मैदान से शुरू हुई ये तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा शहर के कई सड़कों से गुजरकर वापस उसी जगह पर समाप्त हुई।

यह भी पढ़ें: शाम 6:30 से रात 8:30 बजे के बीच नोएडा में नहीं दिखेंगी प्राइवेट बसें, जानिए क्यों आया ये आदेश

9 अगस्त घोषित हो राष्ट्रीय क्रांति दिवस 

राकेश टिकैत ने कहा कि 9 अगस्त के दिन ही भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया गया था और आज के दिन से ही देश को आजाद कराने की मुहिम चालू की गई थी। नौ अगस्त राष्ट्रीय क्रांति दिवस घोषित होना चाहिए। तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा के कई जिलों में रोके जाने पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि लोकतंत्र में यदि तिरंगा यात्रा भी रोक दी जाएगी तो फिर धरने प्रदर्शन कौन करने देगा।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग