आगरा

राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षाकर्मी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के राम जन्मभूमि मंदिर में सफाई कर्मी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

2 min read
Sep 13, 2024

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा और राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षाकर्मी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती एक महाविद्यालय में बीए थर्ड ईयर की छात्रा है। लड़की का आरोप है कि तीन युवकों ने उसके साथ अलग-अलग होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके अलावा उसके पांच दोस्तों ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की। अयोध्या कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

राम जन्मभूमि मंदिर की सुरक्षाकर्मी के साथ दुष्कर्म

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि, सहादतगंज निवासी वंश चौधरी को वह कई सालों से जानती है। वंश ने 16 अगस्त को उसे घुमाने के लिए कहा था तो वह उनके साथ चली गई थी। इस दौरान वंश के साथ शारीरिक और विनय भी मौजूद थे। इसके बाद उसे लेकर गोकुल गेस्ट हाउस, अंगूरी बाग पहुंचे, जहां तीनों ने उसके साथ रेप किया।

विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वंश ने उसे फोन करके अपनी गलती को स्वीकार किया और एक बार फिर मिलने के लिए बुलाया। जब वह मिलने के लिए गई तो वह उसे लेकर बनवीरपुर गैराज पहुंचे, जहां वंश ने एक बार फिर उसके साथ रेप किया। इस दौरान उसका दोस्त शिवा और विनय था। शिवा शराब के नशे में था, उसने उसके साथ छेड़खानी भी की। कैंट थानाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

दो लोगों को किया गिरफ्तार 

पीड़िता ने बताया कि यह घटना बीती 16 अगस्त की है। पुलिस ने इस मामले में दो सितंबर को एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दो लोगों की पहचान भी हो गई है, जिन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।

Updated on:
13 Sept 2024 04:45 pm
Published on:
13 Sept 2024 04:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर