आगरा

आगरा में चलती कार में युवती से गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की मिली धमकी

पीड़िता ने बताया कि कार में पहले से युवक का एक और दोस्त मौजूद था। कार में बैठाने के बाद आरोपियों ने बीयर इत्यादि ऑफर किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। कुछ दूर जाने के बाद दोनों युवकों ने चलती कार में बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
2 min read
• •
Updated: 24 Dec 2021, 2:48 PM IST
gang.jpg

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। बेखौफ दरिंदों ने युवती को बीयर और सिगरेट पिलाकर चलती कार में गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि करीब छह महीने पहले पीड़िता की आरोपियों से सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बीते 19 दिसंबर को मिलने के बहाने आरोपियों ने आगरा बुलाया। कार में बैठाने के बाद आरोपियों ने बीयर और सिगरेट खरीदी और पीड़िता को ऑफिर किया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई भी की गई।

घटना सिकंदरा थाना इलाके की है, जहां टूंडला की रहने वाली युवती की दोस्ती एत्मादपुर इलाके में रहने वाले युवक सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। युवक ने दोस्ती के कुछ महीने बाद युवती से मिलने का प्लान बनाया और 19 दिसंबर को मिलने के लिए आगरा बुलाया। पीड़िता ने बताया कि कार में पहले से युवक का एक और दोस्त मौजूद था। कार में बैठाने के बाद आरोपियों ने बीयर इत्यादि ऑफर किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। कुछ दूर जाने के बाद दोनों युवकों ने चलती कार में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को धमकी भी दी, आरोपियों ने कहा कि अगर किसी को बताया तो दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो को वायरल कर देंगे।

पुलिस ने पीड़िता के तरहीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कृष्णा के पिता का एत्मादपुर में तंबाकू का कारोबार है। कृष्णा ने स्नातक किया है। इसके बाद पिता का व्यापार भी संभाल रहा था। वहीं दूसरा आरोपी हेमंत स्नातक की पढ़ाई कर रहा है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक