आगरा

घर के बाहर खेल रहे मासूम को घोड़े ने मारी लात, मौत

इससे गुस्साए परिजनों ने शव को आगरा जगनेर रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई।
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 8:24 PM IST
Agra Bawal
घर के बाहर खेल रहे मासूम को घोड़े ने मारी लात, मौत

आगरा। आगरा जगनेर रोड स्थित मलपुरा क्षेत्र के कस्बा धनौली की चांद विहार कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक घोड़े ने घर के बाहर खेल रहे मासूम को लात मार दी। इससे वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा। मौके पर परिजन आ गए। वे उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे गुस्साए परिजनों ने शव को आगरा जगनेर रोड पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर मलपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने घोड़ा के मालिक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में तैनात बाबू के साथ जमकर हुई मारपीट, जानिए मामला

ये है मामला

थाना मलपुरा के कस्बा धनौली की चांद विहार कॉलोनी निवासी यासीन मजदूरी करता है। वह मंगलवार सुबह घर से मजदूरी करने के लिए गया था। सुबह नो बजे उसका पुत्र इरफान 6 वर्ष घर के बाहर खेल रहा था। पत्नी रूबीना घर के काम में व्यस्त थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो घोड़े आपस में लडते लडते इरफान के पास आ गए। एक घोडे ने इरफान में लात मार दी। इससे उसकी चीख निकल गई। वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। इरफान की चीखने की आवाज सुनकर रूबीना घर के अंदर से दौडकर बाहर आई। मौके पर लोगो की भीड भी जमा हो गई। पिता यासीन भी काम छोडकर घर आ गया। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल में पहुच गए। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- इस अपराधी पर पुलिस ने घोषित किया इनाम, जानिए क्राइम रिकॉर्

परिजनों की हुई पुलिस से नोकझोक

इससे गुस्साए परिजन तथा ग्रामीणों ने आगरा जगनेर रोड पर शव को रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एस ओ मलपुरा विजय कुमार थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुच गए। पुलिस ने परिजनो को जाम खोलने के लिए कहा। इस पर गुस्साए परिजनो की पुलिस से नोकझोक हो गई। परिजनो ने कहा कि घोडा मालिक निक्की पुत्र राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद ही वे जाम को खोलेगे। इस पर पुलिस ने उन्हे कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय पर महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट, देखें वीडियो

घोड़ा मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मौके पर तहसीलदार सदर भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान आधे घंटे तक आगरा जगनेर रोड पर जाम लगा रहा। जिसमें राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। थानाध्यक्ष मलपुरा विजय कुमार ने बताया है कि म्रतक के पिता यासीन की तहरीर पर घोडा मालिक निक्की पुत्र राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
पति की मौत पर पत्नी बोली- अधिकारी प्रताड़ित करते थे, कहते थे तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे

‘भाजपा किसी की सगी नहीं’ MLC चुनाव में बवाल, सपा नेता ने BJP प्रत्याशियों पर आकाश अग्रवाल पर जानलेवा हमले का लगाया आरोप

UP MLC Election 2026: ‘पश्चिम बंगाल जैसी गुंडई यूपी में भी’, सपा प्रत्याशी बोले- 12 जिलों में आपातकाल से भी बदतर हालात’

ताजमहल की खूबसूरती के साथ भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी पर्यटक, बोलीं फ्रांस की अलेक्जेंड्रा- भारत में सुरक्षित महसूस हो रहा

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर प्रदर्शन के आरोपी कांग्रेस नेता रिहा, जेल से निकलते ही निकाला जुलूस, पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक