आगरा

आगरा में दिव्यांगों के लिए अस्पताल बनाया जाएगा, फ्री में होगा इलाज

विकलांग अपने पैरों पर खड़े हों और शाकाहार अपनाएं, यही उनके सुखद जीवन की सीढ़ी होगी।

3 min read
Jan 12, 2020

आगरा। श्री महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं जैन दादाबाड़ी शाहगंज व संतोष मेमोरियल ट्रस्ट आगरा की संयुक्त तत्वधान में आयोजित दिव्यांग भाई-बहन उपकरण वितरण महा शिविर जारी है। दूसरे दिन सैकड़ों की संख्या में मौजूद दिव्यांग भाई-बहनों को उपकरण वितरित किए गए। साथ ही श्री महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक अध्यक्ष डीआर मेहता व अप्रवासी भारतीय राजीव डागा का सम्मान आगरा के मेयर नवीन जैन, उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने साफा व माला पहनाकर किया।

यह भी पढ़ें

18.50 लाख दिव्यांगों का इलाज

इस दौरान महावीर विकलांग सहायता समिति के संस्थापक अध्यक्ष पद्मभूषण डी आर मेहता ने कहा कि वे लगभग 26 साल से इस सेवा कार्य को कर रहे हैं। अब तक लगभग साढ़े 1800000 दिव्यांग भाई-बहनों का इस समिति के माध्यम से इलाज हो चुका है। आगरा का शिविर अब तक का सबसे बड़ा शिविर है। निश्चित ही आगरा एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का शहर है। हमारा प्रयास होगा कि हम अशोक जैन सीए के साथ मिलकर शीघ्र यहां एक अस्पताल बनाएं। उन्होंने दिव्यांग भाई-बहनों का हौसला अफजाई करते हुए कुछ टिप्स बताए। अप्रवासी भारतीय राजीव डागा ने कहा कि आगरा शहर में सेवा को जारी रखा जाएगा। वे समय-समय पर आते रहेंगे और दिव्याग सेवा में योगदान देते रहेंगे।

यह भी पढ़ें

प्रेरणा का स्रोत
मेयर नवीन जैन ने कहा कि अप्रवासी भारतीय डागा परिवार आगरा शहर के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है। हम भी इनसे प्रेरणा लेंगे। सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को खुश देखकर असीम आनंद का अनुभव हो रहा है। उन्होंने आगरा विकास मंच के अध्यक्ष अशोक जैन सीए का आभार जताया।

यह भी पढ़ें

पुण्य कार्य
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि सेवा तो बहुत देखी पर इस तरह की नहीं देखी। वे यहां की सेवा भाव को देखकर गद्गद् हैं। आगरा जैन समाज के प्रमुख अशोक जैन सीए ने कहा कि गौरव के क्षण है कि हमें इतने बड़े सानिध्य में यह पुण्य कार्य का योग मिला। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हम आगरा में निशुल्क विकलांग सेवा हॉस्पिटल बनाने की योजना बनाएंगे।

शाकाहार अपनाएं

संतोष मेमोरियल ट्रस्ट के सुनील कुमार जैन ने कहा कि सेवा का यह रथ निरंतर गतिमान रहेगा। दिव्यांग भाई बहन अपने को कमजोर ना समझें। वह अपने स्वयं के पैरों पर खड़े हों और शाकाहार अपनाएं यही उनके सुखद जीवन की सीढ़ी होगी। अन्य वक्ताओं में वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, आगरा विकास मंच के संरक्षक डॉ आर एस पारीक, डॉ ज्ञान प्रकाश, महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य निर्मला दीक्षित आदि थे। इस दौरान श्री रामलाल वृद्ध आश्रम टीम की सेवा कार्यों की सभी ने सराहना की। व्यवस्थाएं प्रशांत मिश्र, दीपक जैन, जयराम दास, सुशील जैन, भाजपा नेता हेमंत भोजवानी, विमल जैन, नंदकिशोर शर्मा, बॉबी शर्मा आदि ने संभाली। समारोह का संचालन संदेश जैन ने किया। पालकी धन्यवाद राजकुमार जैन ने दिया।

ये रहे उपस्थित

प्रमुख रूप से अप्रवासी भारतीय नीता डागा, मदनमोहन शर्मा, आकाश डागा, अमेरिकन ब्राउन मैन वी. के , शकुंतला सुराणा, शांता जैन, हर विजय सिंह बहिया, आनंद राय, शंभू नाथ चौबे, वत्सला प्रभाकर, शीला बहल, पेसी थॉमस, अमरीश पटेल, विजय सेठिया, विकास जैन डॉक्टर ए के गुप्ता, डॉक्टर अरुण जैन, डॉ विनय अग्रवाल, कमल चंद जैन, अरुण अग्रवाल, सीए महेंद्र जैन, सुशील जैन, प्रशांत मिश्र, संजय सिंह, सुमित्रा सुराणा, ध्रुव जैन आदि प्रमुख थे।

Published on:
12 Jan 2020 10:21 am
Also Read
View All