प्रोफेसर ने देखा एक स्टूडेंट एकदम शांत बैठा हुआ था, प्रोफेसर ने उससे पूछा कि तुम बताओ तुम्हे क्या लगता है? वो लड़का बोला– मुझे लगता है, औरत ने कहा होगा हमारे बच्चे का ख्याल रखना! प्रोफेसर को आश्चर्य हुआ, उन्होंने लडके से पूछा, क्या तुमने यह कहानी पहले सुन रखी थी? लड़का बोला- जी नहीं, लेकिन यही बात बीमारी से मरती हुई मेरी माँ ने मेरे पिता से कही थी।