आगरा

पत्नी ने जब पति के मोबाइल में देखी अपनी वो वाली वीडियो तब…

हाईप्रोफाइल फैमिली में का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक और युवती ने की थी लव मैरिज
2 min read
Oct 15, 2017
up police
demo picture

आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस के सामने एक ऐसा मामला आया, जिसमें पति और पत्नी के बीच विवाद एक अश्लील क्लीपिंग को लेकर था। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति के साथ उसकी वीडियो को शूट किया गया। पुलिस ने दंपतियों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस को दोनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं दी गई है।

पति की बनाई गई वीडियो में दोनों साथ साथ
थाना हरीपर्वत पुलिस के पास एक दंपति पहुंचा। थाने में महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। पत्नी ने कहा कि उसके पति ने अंतरंग पलों की वीडियो बना ली। इसकी जानकारी उसे तब हुई, जब उसने पति का मोबाइल देखा। पति का मोबाइल चेक करने पर युवती ने वीडियो देख लिया, वीडियो में उन दोनों के अश्लील वीडियो हैं। युवती का कहना था कि पति का मोबाइल सभी लोग देखते हैं। पति के मोबाइल से वीडियो लीक हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं रही। इस पर उसके पति ने मोबाइल से वीडियो डीलीट कर दिया, इसके बाद भी युवती को आशंका थी कि उसका पति वीडियो लीक कर सकता है।

वीडियो डिलीट करने के बाद भी जमकर हंगामा
पत्नी ने आरोप लगाए हैं कि मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया गया है। लेकिन वीडियो ड्राइव में सेव है। आरोप था कि इस तरह के वीडियो को बनाने की क्या जरूरत थी, यह वीडियो बनाया है तो किसी और जगह भी सेव कर रखा हो, वहां से वह वीडियो लीक कर दे। बताया गया है कि युवती न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली है और युवक एटा का है, दोनों अलग अलग जाति से हैं, एक साल पहले दोनों के बीच में प्रेम संबंध हुए थे, इसके बाद परिवारीजनों के विरोध के बाद शादी कर ली। पुलिस ने इस दौरान दोनों को काफी समझाया। इसके बाद वे घर जाने के लिए राजी हुए। पत्नी की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई।

Updated on:
15 Oct 2017 11:01 am
Published on:
15 Oct 2017 10:52 am