5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीनी विवाद में चचेरे भाई को लाठी-डंडों से पीटा, मौत

आगरा में इलाज के लिए आए थे परिजन, चचेरे भाईयों ने पीटा था युवक

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Oct 14, 2017

new dakshini bypass, agra police, gurgao police, robbers, lekhpal murder in agra, kheragarh lekhapal, kill, up police, crime at bypass, dholpur murder case

crime news, murder in bhopal, murder in birthday party in bhopal, murder case fir registered in bhopal, latest crime news of bhopal, bhopal hindi news, hindi news

आगरा। मामूली विवाद किस तरह से जानलेवा होते हैं, इसकी बानगी देखने को मिली आगरा के थाना जगनेर में। थाना जगनेर के अंतर्गत जमीनी विवाद में चचरे भाईयों ने युवक को लाठी-डंडों से पीट पीटकर घायल कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी जगनेर ले आई, लेकिन गंभीर होने पर उसे आगरा रैफर कर दिया गया। आगरा में युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं।

जमीनी विवाद में हुआ था झगड़ा
बताया गया है कि घटना शुक्रवार शाम करीब छह बजे की है। थाना जगनेर के गांव सिंगाइच के नगला किशन सिंह के पुरा में करीब छब्बीस वर्षीय युवक अजय उर्फ कान्हा पुत्र देवी सिंह घर से किसी काम के लिए जा रहा था। आरोप है कि उसी दौरान उसके ताऊ के लडक़ों ने लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस घायल को इलाज के लिए सीएचसी जगनेर लेकर आई। यहां उपचार के लिए उसे भर्ती कराया, लेकिन युवक की हालत गंभीर होने पर उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे आगरा जिला अस्पताल में रैफर कर दिया। यहां उसकी मौत हो गई। दीपावली से पहले हुई युवक की मौत से उसके परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजन सदमे में हैं।

घायल आगरा रहता था, आया था गांव
थाना प्रभारी निरीक्षक जगनेर चन्द्र प्रकाश पांडे ने बताया कि मामला जमीनी विवाद को लेकर हुआ है। घायल अजय आगरा रहता है, वह गांव में आया था। प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि युवक गाली-गलौज कर रहा था, जिसके बाद राधेश्याम के लडक़ों ने उसे लाठी-डंडों से घायल कर दिया। जिसके बाद उसे आगरा ले जाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की तहरीर आने पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।