
taj mahal
आगरा। दुनियां की नायब इमारतों में शुमार ताजमहल की सुरक्षा राम भरोसे है। ताजमहल की सुरक्षा को शहर का नामचीन पांच सितारा होटल सेंध लगा रहा है। सुरक्षा के लिहाज़ से यहां परिंदा भी पर नहीं मारता है, लेकिन ताजमहल के नज़दीक बने पांच सितारा होटल इस वक़्त ताज की सुरक्षा को बड़ी सेंध लगा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ अमरविलास होटल में पर्यटकों को ताजमहल लाया जाता है। बताया जाता है कि इसकी होटल को परमीशन नहीं है। होटल की जो बैटरी की गाड़ियां हैं वह बिना परमिशन पर्यटकों को लेकर ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहुंचती हैं। जबकि जो आवास विकास प्राधिकरण की गाड़ियां रहती हैं वो पूर्वी गेट से 40 क़दम दूर पर रुकती है।
आतंकी निशाने पर है ताज
ताजमहल आतंकियों की नज़र में रहा है। कई बार ताज को उड़ाने की धमकी भी मिल चुकी है। लेकिन इस तरह इस होटल के गाड़ियां ताजमहल के पूर्वी गेट तक पहुंच रही हैं। विश्व प्रसिद्ध इमारत ताजमहल की कुछ दिन पूर्व सुरक्षा में लगी सेंध से अभी तक अधिकारी चौकन्ने नहीं हुए है। बीते दिन दो बैरियर पार कर मिनी बस पूर्वी गेट रोड स्थित होटल तक पहुंच गई। सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में गाड़ी को प्रतिबंधित दायरे से बाहर कराया गया। जबकि ताजमहल की 500 मीटर की परिधि में केवल पास धारक वाहन ही जा सकते हैं। अभी तक जितनी बार सुरक्षा में सेंध लगी है, लापरवाही बरतने पर किसी भी अधिकारी या पुलिसकर्मी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ये हालत तब है 17 वीं सदी के इस स्मारक की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के लगभग 200 पुलिसकर्मी है। राज्य पुलिस स्मारक के चारों तरफ 500 मीटर के दायरे में सुरक्षा करती है, जिसे येलो जॉन के नाम से जाना जाता है। ताजमहल की सुरक्षा करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस पर 8 करोड़ रुपये पर खर्च किया जाता है। इससे पूर्व भी कई बार गाड़ियां प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी हैं। करीब 15 दिन पूर्व तो ताज पश्चिमी गेट पर सभी चेकिंग को धता बताकर दिल्ली के तीन युवक रात के अंधेरे में स्मारक की दीवार पर चढ़ गए थे। कुछ समय पूर्व हरियाणा की एक गाड़ी भी बैरियर को तोड़ती हुई पूर्वी गेट तक जा पहुंची थी । गनीमत है कि सुरक्षा में सेंध लगाने वाले अभी तक सिर्फ पर्यटक है
चेकिंग की जाती
सीओ ताज सुरक्षा प्रभात कुमार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। सुरक्षा की दृष्टि से 24 घंटे सुरक्षाकर्मी खड़े रहते हैं हर रोज उनके द्वारा चेकिंग की जाती हैं।
Published on:
14 Oct 2017 03:50 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
