सुबह चार बजे बिजली चेकिंग
शनिवार तड़के चार बजे जब गांव रुहेरी में लोग नींद थे, उसी वक्त बिजली विभाग के लहरा फीडर के जेई अजय गोपाल अपने सहकर्मी के साथ एक घर में घुस गया। महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने जेई और कर्मचारियों को बंधक बना लिया और जमकर पिटाई कर दी। परिवार की महिलाओं ने जेई पर छेड़खानी का आरोप लगाया है।