यहां बता दें कि डकैत अरविंद रावत कईबड़े गंभीर अपराध करके इस जिले के जंगलो में अपनी मूवमेंटबनाए हुए है। एसपी सुनील कुमार पांडे ने इस डकैत को पकडऩे के लिए खास तौर पर तेंदुआ थाना प्रभारी सिकरवार, सीहोर प्रभारी अजय गुर्जर, भौती प्रभारी संतोष यादव सहित अमोला प्रभारी परमानंद शर्मा को जिम्मा दिया है। ऐसे में पुलिस इस डकैत की दिन-रात तलाशी करने में जुटी है। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणो को समझाइस दी है कि वह इस डकैत से भय मुक्त रहे और कोईभी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। अब देखना है कि पुलिस इस डकैत को पकड़कर उसे उसके अंजाम तक पहुंचाती है।