21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पागल सियार ने ग्रामीणों पर किया हमला, चार लोग हुए घायल

ललितपुर के एक गांव में बौखलाए सियार ने चार लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है।

2 min read
Google source verification
Crazy Shiyar attacked the villagers

ललितपुर. जनपद की तहसील पाली क्षेत्र के सरखड़ी गांव में बौखलाए सियार ने चार लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। पागल सियार ने जिन चार लोगों को काटकर गंभीर रुप से जख्मी किया है उनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

सियार ने महिलाओं पर किया हमला

सुबह लगभग 11 बजे के आस-पास सुशीला पत्नी जयराम प्रजापति, देविका पत्नी सेवराज प्रजापति, बलराम पुत्र दौलत प्रजापति एवं विक्रम पटेल की मां नाम नामालूम को सियार ने काटकर जख्मी कर दिया है। बताया जा रहा है कि खेतों में रवि फसलों की बौनी चल रही थी। घर से कुछ महिलाएं खाना लेकर खेत की ओर जा रही थीं कि अचानक से दौडता हुआ एक सियार उनके बीच रास्ते में आ गया, जब तक वह महिलाएं कुछ समझ पातीं उससे पहले पागल सियार ने किसी के हाथों में तो किसी के पैरों में काट लिया। उसके बाद घायल अवस्था में महिलाएं अपनी जान बचाकर घर लौट पायीं।

इसकी जानकारी पाकर ग्रामीण लोग हाथों में डंडे लेकर उसे मारने पहुंचे तो फिर से शियार ने उक्त लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें बलराम प्रजापति उसकी चपेट आया गया और उसके पैर व हाथ लहुलुहान हो गए। जिसकी खबर मिलते ही ग्रामीण लोगों में अफरातफरी मच गई और सभी अपने घरों की ओर भाग निकले। हलांकि बताया जा रहा है कि देर शाम को घायल अवस्था में बलराम फिरसे सियार की खोज में निकला और वहां पागल सियार को पत्थरों से मार डाला। परन्तु इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पायी है कि सियार मर चुका है या नहीं। सूत्रों के मुताबिक उधर घायलों में से कुछ महिलाओं को बिरधा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां इलाज के प्श्चात झाड फूंक कराने उनके परिजन ले गए और वाकि घायलों का इलाज भी अस्पताल में चल रहा है।

कई दिनों से गांव की तरफ घूम रहा था पागल सियार

ग्रामीणों के अनुसार एक सियार गांव के आस पास काफी दिनों से घूम रहा था। मगर वह पागल है इस बात की जानकारी किसी को नहीं थी। आमतौर पर सियार गांव की तरफ नहीं आता और न ही नुकसान पहुंचाता है मगर यह सियार पागल किस्म का लगता है तभी उसने हमारे गांव की महिलाओं एवं पुरुष पर हमला किया। इसकी शिकायत थाने में कर दी गई है।

दहशत में हैं ग्रामीण

जंगली जानवर के इस हमले ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है। अभी तक ग्रामीण कभी भी दिन हो या रात अपने खेतों पर आया जाया करते थे। मगर जब से पागल सियार ने ग्रामीणों पर हमला किया है तब से स्थानीय ग्रामीण और आस पास के ग्रामीण दहशत में है। हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि जिस सियार ने हमला किया था उसकी तलाश में कुछ ग्रामीण गए थे और उसको दौड़ा-दौड़ाकर मारा भी मगर उसकी मौत हुई या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है जिससे सभी ग्रामीण दहशत में हैं। इसकी सूचना सम्बंधित थाने को दे दी गई है।