आगरा

रक्षाबंधन के लिए पत्नी को मायने छोड़ आया था लेकिन, बिना बताए आई पत्नी तो खुला ये राज

हाईप्रोफाइल घर में हुआ ड्रामा
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 6:22 PM IST
agra
demo picture

आगरा। रक्षाबंधन के मौके पर पत्नी को मायके छोड़ कर पति घर लौटा था। लेकिन पत्नी बिना बताए ही घर आ गई। जब घर पहुंची तो पति का ऐसा खुला कि घर में खलबली मच गई। पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। पत्नी ने प्रेमिका की जमकर धुनाई लगा दी और पति को खूब खरी खोटी सुनाई। इस मामले के किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। लेकिन, कॉलोनी में ये पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

हाईप्रोफाइल घर में हुआ ड्रामा
मामला हाईप्रोफाइल फैमिली का है। थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक परिवार रहता है। यहां रहने वाले अवनीत गर्ग बदला हुआ नाम पेशे से कारोबारी हैं। उनकी शादी को करीब 12 साल हो चुकी हैं और दो बच्चे भी है। पत्नी सुनीता का मायका शहर में ही हैं। एक दिन पहले ही गर्ग ने पत्नी को मायके के लिए भेजा था। इसके बाद वे लौटकर घर आ गए। बताया गया है कि पत्नी को पहले से ही शक था कि उसके पति के किसी महिला से संबंध हैं। इसके लिए उसने काफी निगरानी की थी।

पत्नी ने बिना बताया ही घर पहुंचकर दी दस्तक
पत्नी के मायके चले जाने के चलते गर्ग अपनी प्रेमिका को अपने घर में ले गया। प्रेमिका उनकी फर्म में ही काम करती है। पत्नी मायके में थी और प्रेमिका घर में। लेकिन, पत्नी को शक था इसलिए उन्होंने घर की डुप्लीकेट चाबी बनवा ली थी। डुप्लीकेट चाबी से वे रात को बिना बताए घर में आ गईं। जब घर आईं तो अंदर से आवाजें आ रही थी। इसके बाद उन्होंने घर का गेट खोला और अंदर प्रवेश कर गईं। अंदर जाकर देखा तो नजारा कुछ अलग ही था। प्रेमिका के आगोश में पति गर्ग थे। ये देखकर पत्नी का पारा सातवे आसमान पर चढ़ गया। पत्नी ने प्रेमिका की जमकर धुनाई लगा डाली। प्रेमिका को बचाने के लिए जब पति बीच में आए तो उन्हें भी जमकर खरी खोटी सुननी पड़ी। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते पुलिस को किसी ने जानकारी नहीं दी। लेकिन, कॉलोनी में ये चर्चाओं का विषय बन गया है।

Published on: