आगरा

आईएमडी अलर्ट: मौसमी मॉडल हुआ सक्रिय, इन 26 जिलों में बारिश की संभावना

UP weather update: मौसम विभाग ने मौसमी मॉडल को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है, जिसके अनुसार 15 मार्च से मौसम में परिवर्तन आएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में कहीं हल्की-फुल्की तो कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Mar 13, 2026
बारिश की संभावना, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

UP weather forecast: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन आ रहा है, लेकिन इसका असर पहाड़ी क्षेत्रों में दिखाई पड़ेगा। जहां बर्फबारी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसका असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम के खराब होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में ऊंचे आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। एक मौसमी मॉडल बन रहा है जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो रही है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर में मौसमी मॉडल का असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में बारिश होने की संभावना है।

15 मार्च से मौसम  में परिवर्तन

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च के बाद से मौसम में परिवर्तन आएगा। रविवार और सोमवार को हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। दो दिनों के बाद फिर 19 मार्च से 22 मार्च तक बारिश होगी। 20 मार्च शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आएगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी। 15 से 28 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा आगरा का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आगरा में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 14 मार्च का मौसम!

मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च शनिवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे, हल्की परवर्ती हवाएं चलने की संभावना है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम बदलने के साथ तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च और 16 मार्च सोमवार का मौसम 18 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 17 मार्च मंगलवार का तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बुधवार 18 मार्च का तापमान 20 से 24 डिग्री के बीच और 19 मार्च गुरुवार का तापमान 18 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। गुरुवार से मौसम में परिवर्तन आएगा।

Updated on:
13 Mar 2026 08:37 am
Published on:
13 Mar 2026 08:37 am